Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड
    • Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
    • Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
    • Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग
    • Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    • Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश
    • Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लोकतंत्र के महापर्व का आगाज़ हुआ फीका, बिहार में हुई सबसे कम वोटिंग

    लोकतंत्र के महापर्व का आगाज़ हुआ फीका, बिहार में हुई सबसे कम वोटिंग

    April 20, 2024 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की शुरुवात थोड़ी फीकी हुई। पहले चरण की वोटिंग में किसी कारणवश लोग अपने घर से निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंच नहीं पाए। 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर कुल 62.37 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अगर राज्यवर आंकड़े को देखें तो सबसे अधिक वोटिंग त्रिपुरा में 80.17 फीसदी हुई तो वहीं सबसे कम वोटिंग बिहार में 47.49 फीसदी ही हो पाई।

    इसे भी पढ़ें – Neha Murder Case : तेजी से फैल रहा लव जिहाद, बेटियों का रखें ध्यान, बेटी की हत्या पर बोले कांग्रेस पार्षद

    कई जगह हुई हिंसा 

    कई जगहों पर मतदाताओं ने नाराजगी की वजहों से मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया। तो मणिपुर, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा भी देखने को मिली। हालांकि, एक राज्य ऐसा भी रहा, जहां 6 जिलों में एक भी मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड में अलग राज्य के मांगों को लेकर 6 जिलों के लोगों ने पूरी तरह वोटिंग का बहिष्कार किया।

    दरअसल फ्रंटियर नागालैंड क्षेत्र’ की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए बंद का आह्वान किया गया था। जिसका असर भी देखने को मिला। मतदान कर्मी बूथों पर नौ घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन क्षेत्र के चार लाख मतदाताओं में से एक भी मतदान करने नहीं आया।

    इस मामले पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि राज्य सरकार को ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन की एफएनटी की मांग से कोई समस्या नहीं है, क्योंकि वह पहले ही इस क्षेत्र के लिए स्वायत्त शक्तियों की सिफारिश कर चुकी है। ईएनपीओ पूर्वी क्षेत्र के सात आदिवासी संगठनों का शीर्ष निकाय है। बता दें, ईएनपीओ छह जिलों वाले एक अलग राज्य की मांग कर रहा है। साथ ही उसका आरोप है कि सरकारों ने इस इलाके में सामाजिक और आर्थिक विकास नहीं किया है।

    इसे भी पढ़ें – एलन मस्क का भारत दौरा फिलहाल टला, जाने क्या रही वजह

    मणिपुर में 68.62 हुआ मतदान

    गौरतलब है कि, हिंसा ग्रस्त क्षेत्र होने के बावजूद मणिपुर में 68.62 फीसदी लोगों ने मतदान किया, तो वहीं पश्चिम बंगाल का चुनाव इस बार भयमुक्त वातावरण में हुआ। बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे। बंगाल में 77.57 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। पहले चरण के मतदान की समाप्ति के बाद सभी राजनीतिक दलों ने जरूर जीत की हुंकार भरी।

    लेकिन लोगों का घर से बाहर निकल कर मतदान ना करना भी एक बड़ी परेशानी बन कर सामने आई। अगर हम 2019 आम चुनाव से तुलना करें तो 2024 के वोटिंग परसेंटेज में काफी गिरावट हुई है। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव काफी लंबा चलना है। ऐसे में चुनाव आयोग और राजनीतिक दल कैसे वोटर्स को मतदान केंद्र तक ले जाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। गौरतलब है कि, वोटिंग 7 चरणों में होनी है और नतीजे 4 जून को आएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख

    West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट ने भेजा जेल

    West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

    जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीतीश की विरासत पर पार्टी का जोर

    पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीडियो बनाकर किया सरेंडर का दावा

    ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और सिंबल किया फ्रीज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.