करनाल में पिछले दिनों एक बड़ी लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने अब करीब पौने 2 करोड़ रुपए का सोना और 10 लाख रुपए के करीब की लूट का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार (loot worth crores exposed) करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस नाम का एक व्यक्ति जो सराफा बाजार में काम करता है, उसके साथ दिनेश नाम का एक व्यक्ति भी काम करता है। उन्होंने प्लान बनाया कि सराफा बाजार में जो सोने को पिघलाने का काम करते हैं आदिक पाटिल उनसे लूट करते हैं क्योंकि वो रोजाना सराफा बाजार से अपने घर सोना लेकर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें – थाने और पुलिस चौकी एरिया में अपराध कंट्रोल नहीं हुआ तो SHO का होगा डिमोशन, सीएम सैनी के सख्त आदेश

प्रिंस ने अपने जीजा को फोन किया जो पुर्तगाल में रहता है जिसका नाम विजय है, उसको कहा कि हमें लोग चाहिए हमने एक लूट की वारदात को अंजाम देना है। फिर उसके जीजा विजय ने प्रवीण का नंबर दिया जो अंबाला का रहने वाला था, उसने अपने एक और साथी को शामिल किया जिसका नाम प्रतीक था। जिसके बाद इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

loot worth crores exposed – दिनेश ने सूचना दी कि आदिक अपने साले के साथ सोना लेकर दुकान से सराफा बाजार से निकल चुका है और घर की तरफ जा रहा है। जब वो स्कूटी पर सवार होकर करनाल के सेक्टर 16 में पहुंचे तो वहां पर प्रिंस, प्रतीक, प्रवीन मौजूद थे। उन्होंने पहले उन्हें रुकवाया जब वो नहीं रुके तो आदिक के ऊपर वार किया और 1240 ग्राम के आस पास सोना लेकर फरार हो गए, उनके पास 10 लाख की नकदी भी थी वो भी ले गए।

 

 

Share.
Exit mobile version