Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रातभर जंग का मैदान बना BHU: छात्र-सुरक्षाकर्मी भिड़ंत में चले ईंट-पत्थर, 3 थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा, क्या है नए बवाल की वजह?
    • M3 फैक्टर पर दांव: मैथिली ठाकुर की पॉलिटिक्स में एंट्री! महिला, मिथिला और म्यूजिक से कैसे बदलेंगी बिहार की राजनीति?
    • तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप, पुलिस ने कसा कानूनी शिकंजा
    • आउट होने के बाद की शर्मनाक हरकत: भारतीय खिलाड़ी के सामने आपत्तिजनक इशारा करना पड़ा भारी, ICC ने फटकार लगाई और सुनाई ये सजा
    • रोहित शेट्टी की नई कॉप फिल्म : 1000 करोड़ी एक्टर जॉन अब्राहम बने पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया
    • कट्टरपंथ को चुनौती : 90% मुस्लिम आबादी वाले देश में क्यों लगा बुर्के पर बैन?
    • Gmail की स्टोरेज हुई फुल? Zoho Mail दे रहा है इतने GB का जबरदस्त स्टोरेज, तुरंत बना लें अकाउंट
    • अहोई अष्टमी पर महादान: संतान के जीवन से हर दुख दूर करने के लिए आज के दिन करें इन चीजों का दान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाषा विवाद में कूदे कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, कहा हिंदी कभी राष्ट्रभाषा न थी,न आगे होगी

    भाषा विवाद में कूदे कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, कहा हिंदी कभी राष्ट्रभाषा न थी,न आगे होगी

    April 28, 2022 देश 3 Mins Read
    Language Controversy
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप के बीच चल रहे भाषा विवाद (Language Controversy) अभी थमा ही न था और कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी बीच में कूद गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और ना कभी आगे होगी। सिद्धारमैया की यह प्रतिक्रिया तब आई जब अजय देवगन और किच्चा सुदीप ने हिंदी भाषा को लेकर एक दूसरे को कई ट्वीट किए थे।

    इसे भी पढ़ें – भारत में कोरोना का कहर जारी,सबसे ज्यादा मामले दिल्ली एनसीआर में

    दरअसल, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने अभिनेता अजय देवगन के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और ना कभी होगी। हमारे देश की भाषाई विविधता का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। प्रत्येक भाषा का अपना समृद्ध इतिहास होता है, जिस पर लोगों को गर्व होता है। मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है।

    Language Controversy – असल में इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब अभिनेता किच्चा सुदीप ने कहा कि हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई है। बॉलीवुड में अब पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं। वे तेलुगू और तमिल फिल्मों का रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं। इसके बाद अभिनेता अजय देवगन ने किच्चा सुदीप को मेंशन करते हुए ट्वीट किया था और अपनी बात रखी थी।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस नेता केवी थॉमस और सुनील जाखड़ के खिलाफ ऐक्शन, सभी पदों से हटाए गए

    अजय देवगन लिखा कि आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं?  हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन। अजय देवगन के इस ट्वीट के बाद हालांकि किच्चा सुदीप ने सफाई देते हुए लिखा कि सर जिस कॉन्टेक्स्ट में मैंने वह बात कही, मुझे लगता है कि मेरी उस बात को बहुत अलग तरीके से पेश किया गया है।

    उन्होंने यह भी लिखा कि शायद मैं अपनी बात को बेहतर ढंग से आपके सामने तभी रख सकता हूं, जब मैं आपसे मिलूंगा। मेरा कहने का मतलब यह नहीं था कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाऊं, उत्तेजित करूं या फिर किसी विवाद को बढ़ावा दूं। मैं ऐसा क्यों करूंगा सर। इसके बाद भी दोनों ने एक दूसरे को कई ट्वीट किए और इस मामले को यहीं खत्म करने की बात कही थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    न्याय के लिए आत्महत्या : ITBP कमांडेंट ने थानेदार से परेशान होकर दी जान, सुसाइड नोट में बहन से बदसलूकी का जिक्र

    नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल

    बंगाल में ‘SIR’ पर तकरार : CM ममता बनर्जी ने कहा- केंद्र की यह नीति राज्य में लागू नहीं होगी

    मायावती का चौंकाने वाला दांव : लखनऊ रैली में योगी की तारीफ, अखिलेश पर निशाना

    जैश की नई चाल : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटकर अब मैसेज और ब्रेनवॉश से महिलाओं को बना रहा मोहरा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.