Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय
    • दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत, तेज रफ्तार कार बनी काल
    • CBI का सबसे बड़ा खुलासा: अनिल अंबानी और राणा कपूर की ‘जुगलबंदी’ का राज़, कैसे जनता के पैसों का हुआ हेरफेर, समझें पूरा नेक्सस
    • इंटरनेशनल ऑपरेशन: गैंगस्टर राशिद केबलवाला अजरबैजान से दबोचा गया, हाशिम बाबा-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी
    • छात्रा से गैंगरेप पर सख्त कार्रवाई: तीनों आरोपी दबोचे गए, पीड़ित पिता का दर्द- “डर के मारे अब यहां नहीं पढ़ा सकता”
    • पटना मेट्रो बनी ‘रील्स जोन’: चलती ट्रेन में ठुमके लगाती दिखी युवती, यात्री बोले- “ये सब क्या देखना पड़ रहा है?”, वीडियो वायरल
    • दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड की एंट्री: मौसम विभाग का अलर्ट, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से बदला मिजाज, यूपी में भी कनकनी शुरू
    • CM मोहन का किसानों को तोहफा: क्या है भावांतर योजना? जिसके लिए MP के किसान जता रहे आभार, जानें कैसे मिलेगा फायदा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Kurukshetra:मंगोलिया के राजदूत ने किया धर्मनगरी का दौरा, बोले- हरियाणा में व्यापार की अपार संभावनाएं – Ambassador Of Mongolia Visited Kurukshetra Of Haryana

    Kurukshetra:मंगोलिया के राजदूत ने किया धर्मनगरी का दौरा, बोले- हरियाणा में व्यापार की अपार संभावनाएं – Ambassador Of Mongolia Visited Kurukshetra Of Haryana

    June 26, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Ambassador of Mongolia visited Kurukshetra of Haryana

    पत्रकारों से बातचीत करते मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव।
    –


    भारत और मंगोलिया के व्यापारिक, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों में और ज्यादा मजबूती आए, इसी उद्देश्य से उन्हें पूरी उम्मीद है कि हरियाणा प्रदेश की संस्कृति, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में मंगोलिया की भागीदारी बढ़ेगी। मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव ने सोमवार को यह उम्मीद जताई है।

    वे सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है, यहां पर व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। भारत मंगोलिया के असंगठित और व्यापक पैमाने पर किसानों एवं दूध विक्रेताओं के लिए सहकारी समितियों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता सांझा कर सकता है।

    इसके अलावा भारत खनिज, कोयला और इस्पात के क्षेत्र में मंगोलिया की कंपनियों के साथ अधिक भागीदारी बढ़ाने के साथ प्रगति पर है। भारत और मंगोलिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम को 2023 तक नवीनीकृत किया गया है। राजदूत ने कहा कि मंगोलिया में काफी जमीन खाली पड़ी है जहां पर व्यापार की अपार संभावनाएं हैं।

    मंगोलिया में अगर कोई उद्योगपति व्यापार की दृष्टि से निवेश करता है तो उसे काफी क्षेत्रों में टैक्स नहीं देना पड़ता है। हरियाणा की संस्कृति, व्यापार और पर्यटन में काफी समानता है, मंगोलिया के साथ हरियाणा प्रदेश के जो संबंध रहे है, उन्हें दोबारा शुरू करने के लिए प्रयास जारी है।

    हरियाणा प्रदेश की चहुंमुखी विकास योजनाओं को मंगोलिया सांझा करना चाहता है, शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा में जो नए आयाम स्थापित हो रहे है उस दिशा में भी मंगोलिया को काफी उम्मीद है कि शिक्षा नीति को साझा कर सके।

    उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि हरियाणा प्रदेश के विद्यार्थी व्यापार और पर्यटन की दृष्टि से मंगोलिया आए तथा वहां के विषयों के बारे में जाने और मंगोलिया के विद्यार्थी हरियाणा आए ताकि यहां की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें, दो हजार से ज्यादा उत्पाद है जिनका निर्यात यूरोपियन देशों में किया जा रहा है, इन उत्पादों पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगता है।

    राजदूत ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक धर्मनगरी है, यहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, यहां पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत, तेज रफ्तार कार बनी काल

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब अफसर खंगालेंगे सबूत

    केजरीवाल का हमला : ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फेंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता

    हरियाणा कैडर के IPS वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा बवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.