कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत (police started investigation) ग्राम नुनेरा में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव के स्थानीय तालाब में नहाने गईं तीन मासूम बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से असमय मौत हो गई है। एक साथ तीन मासूमों की जान जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। मृतक तीनों बच्चियां एक ही समाज व बस्ती की निवासी थीं और आपस में रिश्तेदार भी थीं, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को बरामद कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

police started investigation – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुई तीनों बच्चियां आपस में पक्की सहेलियां थीं। मृतक बच्चियों की पहचान 7 वर्षीय इंदु अगरिया, 8 वर्षीय राखी और 9 वर्षीय साधना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर को तीनों बच्चियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की।

 अलगू तालाब के किनारे मिले कपड़े और चप्पल

खोजबीन करते हुए परिजन जब गांव के ‘अलगू तालाब’ के पास पहुंचे, तो तालाब के किनारे बच्चियों के कपड़े और चप्पलें रखी हुई मिलीं। जब ग्रामीणों ने पानी के भीतर ध्यान से देखा, तो एक बच्ची का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ दिखाई दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद यह तथ्य सामने आया कि तीनों बच्चियां घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन रास्ते में वे स्कूल न जाकर सीधे तालाब में नहाने उतर गईं, जहां यह भयावह हादसा हो गया।

Share.
Exit mobile version