Khalistani Terrorist Arrested: विदेश से टेर फंडिंग और मध्यप्रदेश से असलहों की तस्करी के मामले में अमृतसर से फरार हुए खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह जग्गा को लखनऊ पुलिस ने सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया। आतंकी जग्गा के एक साथी जगरूप सिंह को अमृतसर की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने रविवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जग्गा अमृतसर से भाग निकला और वह अपने छिपने का ठिकाना तलाश रहा था। जगरूप सिंह से मिले इनपुट के बाद स्पेशल आपरेशन सेल के पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ पुलिस को सूचना दी थी। उधर, जग्गा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सोमवार देर शाम पंजाब पुलिस अमृतसर के लिए रवाना हो गई।

Khalistani Terrorist Arrested: स्पेशल सेल की सूचना पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के सुपरविजन में डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर, एडीसीपी प्राची सिंह समेत अन्य अधिकारियों की टीम गठित की। क्राइम ब्रांच और विकासनगर पुलिस ने आतंकी जग्गा को जानकीपुरम के सेक्टर -सी चौराहे से धर दबोचा । पुलिस ने उसके पास से मोबाइल और आठ सौ रुपये बरामद किए हैं। इस बीच सूचना पर इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह की अगुआई में पंजाब पुलिस दरोगा पर्रमदर सिंह समेत 10 पुलिसकर्मियों की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने न्यायालय में जग्गा को पेश कर उसकी ट्रांजिट रिमांड ले ली है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि जग्गा दिल्ली से लखीमपुर पहुंचा।

कहा से लखनऊ आ खा था। लखनऊ में वह किससे मिलने आ रहा था अथवा लखनऊ के रास्ते किस ठिकाने पर जान था. इसकी पड़ताल की जा रही है। डीसीपी उत्तरी रईस अखा ने बताय कि जग्गा का नेटवर्क तलाशा जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसान आंदोलन में लोगों को भड़का तो नहीं रहा था।

इसे भी पढ़े: सुरंग से लोगों को निकालने में मलबा बना बड़ी मुसीबत

युवाओं को बरगला रहे आतंकी

Khalistani Terrorist Arrested: अमृतसर की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल से आए दारोगा परमिट राज ने बताया कि खालिस्तानी आतंकी जम्मा रुवओं को धर्म के नाम पर अपने साथ जोड़ने की भी कोशिश करता था। उन्हें इसके लिए पेसे भी देता था ।

टेरर फडिंग में इंग्लैंड और जर्मनी से जुड़े हैं तार

जग्गा के साथी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा व मलतानी सिंह इंग्लैंड और जर्मनी में भी रहे हैं। वहां से दोनों टेरर फंडिंग कराते हैं। इनका गिरोह इन दोनों देशों में भी सक्रिय है। जग्गा आतंक फैलाने के लिए टेरर फडिंग से असलहों की खेप खरीदता और सप्लाई करता था। उसने कुछ माह पूर्व मध्यप्रदेश से असलही और कारतूस की खरीद फरोख्त भी की थी।

इसे भी पढ़े: Khalistani sympathiser, wanted in Punjab, arrested in Maharashtra’s Nanded; pro-Khalistan terrorist held in UP

Rajasthan Vidhansabha में Sachin Pilot की बड़ी जीत, Ashok Gehlot|Tonk|
Share.
Exit mobile version