बेंगलुरु से न्यू ईयर समारोह मनाने के लिए चिक्कमगलुरु आए एक पुलिस कांस्टेबल की ओर से चाय की दुकान में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है. यह (delay of getting tea) घटना चिक्कमगलुरु शहर के केएसआरटीसी बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय की दुकान पर सुबह हुई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई.
आरोपी की पहचान रिजर्व पुलिस फोर्स, कोरमंगला में तैनात कांस्टेबल पुनीत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पुनीत अपने कुछ दोस्तों के साथ नववर्ष के मौके पर बेंगलुरु से चिक्कमगलुरु आया था. उत्सव के बाद तड़के सुबह वे सभी बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय की दुकान पर आया था.
इसे भी पढ़ें – महिला सुरक्षा के नाम पर जीरो है TMC सरकार, अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया – शुभेंदु अधिकारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में भीड़ होने के कारण चाय देने में कुछ देर हो रही थी. इसी बात से नाराज होकर कांस्टेबल पुनीत ने अपना आपा खो दिया और चाय की दुकान में काम कर रहे एक कर्मचारी के साथ बहस करने लगा. बहस कुछ ही देर में हिंसक रूप ले गई और पुनीत ने कर्मचारी पर हमला कर दिया. इसके बाद उसने दुकान में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया.
delay of getting tea – घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल दुकान के अंदर तोड़फोड़ कर रहा है और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है. इस फुटेज के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी देखी गई.
