चेन्नई : साउथ फिल्मों के बड़े सुपरस्टार सूर्या का जलवा ही निराला है। भारतीय सिनेमा जगत में उनके बारे में यह अक्सर कहा जाता है कि एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले या ना चले, लेकिन उनका (Karuppu Box Office Collection ) दमदार अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों को छू लेता है। इस फिल्म में सूर्या के अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। ‘करुप्पु’ फिल्म के जरिए एक बार फिर से सूर्या दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना एकतरफा दबदबा बनाते नजर आ रहे हैं।
Karuppu Box Office Collection – सूर्या की ब्लॉकबस्टर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जय भीम’ को भला कोई सिनेमा प्रेमी कैसे भूल सकता है। उस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर असाधारण परफॉर्म किया था, बल्कि उसमें सूर्या के सधे हुए अभिनय की तारीफ वैश्विक स्तर पर देखने को मिली थी। अब अपनी इस नई फिल्म ‘करुप्पु’ में भी वे एक बेहद कड़क और ईमानदार वकील के रोल में ही नजर आए हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
‘करुप्पु’ ने भारत में की रिकॉर्डतोड़ कमाई
‘करुप्पु’ फिल्म के घरेलू कलेक्शन की बात करें, तो रिलीज के ओपनिंग डे (शुक्रवार) पर इस फिल्म ने भारत में 15.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था, जिससे फिल्म की कमाई को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त आगाज मिला था। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए रिलीज के दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर के दिखाई। रविवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला और रिलीज के तीसरे दिन इसकी कमाई में भारी उछाल देखने को मिला, जहां फिल्म ने अकेले संडे को 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।
