करनाल जिले के निसिंग स्थित एक सरकारी स्कूल में सुरक्षा और गरिमा को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल ग्राउंड में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रही एक महिला बास्केटबॉल कोच के साथ कुछ युवकों ने न केवल (molesting and assaulting) छेड़छाड़ की, बल्कि उनके चरित्र पर टिप्पणी कर मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेंद्र सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

🏀 क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 जून की शाम करीब 6:40 बजे जब वह खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रही थी, तब आरोपी सुरेंद्र अपने साथियों के साथ स्कूल परिसर में घुस आया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर कोच के कंधों को गलत तरीके से छूते हुए उनके चेहरे पर थप्पड़ मारे। इतना ही नहीं, जब ट्रेनिंग ले रही छात्राएं अपनी कोच को बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की।

इसे भी पढ़ें – तिहरे हत्याकांड में जेल अधीक्षक विशाल छिब्बर पर कसा शिकंजा; STF की चार्जशीट में नाम शामिल

कोच के अनुसार, आरोपी पिछले करीब एक महीने से ट्रेनिंग के लिए आने वाली छात्राओं को लगातार परेशान कर रहे थे। वे खिलाड़ियों को गलत तरीके से टोकते थे। इस बाबत उन्होंने पूर्व में गांव के सरपंच को भी सूचित किया था, लेकिन आरोपियों की हिम्मत बढ़ती गई और अंततः उन्होंने बड़ी घटना को अंजाम दिया।

 molesting and assaulting – निसिंग थाना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला कोच की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेंद्र और उसके अन्य 7 सहयोगियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share.
Exit mobile version