Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस : मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • जो कहा वो किया : पंजाब सरकार ने किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास
    • मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल : गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश
    • केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा : ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख
    • IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा
    • सिवनी लूट कांड : पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन
    • इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस, DMK ने कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंपने के लिए मिलीभगत की : K. अन्नामलाई

    कांग्रेस, DMK ने कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंपने के लिए मिलीभगत की : K. अन्नामलाई

    April 1, 2024 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चेन्नई : तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को कांग्रेस और द्रमुक पर साठगांठ कर कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंपने का आरोप लगाया। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन के विरोध पर अन्नामलाई ने एक्स पर कहा कि उन्हें कच्चातिवु मुद्दे पर उनके आरटीआई आवेदन के अनुसार दस्तावेज प्राप्त हुए थे और उन्होंने पाया कि (K Annamalai On Congress And DMK) कांग्रेस पार्टी ने कितनी बेरहमी से श्रीलंका के हाथों भारत  के हिस्से को छिन जाने दिया था।

    इसे भी पढ़ें – Kachatheevu Island Issue : भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ है कांग्रेस – अमित शाह

    भाजपा नेता ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 10 मई, 1961 को इस मुद्दे को अप्रासंगिक बताते हुए खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्हें द्वीप पर दावा छोड़ने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। अन्नामलाई ने कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, नेहरू ने तब लिखा था, “मुझे इस पर अपना दावा छोड़ने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। मुझे यह पसंद नहीं है कि यह अनिश्चित काल तक लंबित रहे और इसे संसद में दोबारा उठाया जाए।

    K Annamalai On Congress And DMK –  उन्होंने कहा कि भारत के एक अत्यधिक सम्मानित कानूनविद और तत्कालीन अटॉर्नी जनरल सी.एस. सीतलवाड ने 1960 में कहा था कि भारत का इस द्वीप पर अधिक मजबूत दावा  है और दावा किया था कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने द्वीप के जमींदारी अधिकार रामनाद (रामनाथपुरम) के राजा को दिए थे। अन्नामलाई ने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय (कानून और संधि) के तत्कालीन संयुक्त सचिव कृष्ण राव ने भी कहा था कि भारत के पास एक अच्छा कानूनी मामला है और उस पर काफी मजबूती से बहस की जा सकती है।

    इसे भी पढ़ें – कच्चातिवु द्वीप को फालतू बताकर कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया : मोदी

    उन्होंने कहा, तत्कालीन विपक्ष ने श्रीलंका की संसद में वहां के प्रधानमंत्री डी.एस.सेनानायके और स्थानीय पदाधिकारियों  के इन बयानों का विरोध नहीं करने के लिए भारत सरकार को फटकार लगाई थी जिनमें उन्होंने कच्चातिवु को श्रीलंका  का हिस्सा बताया था। 1973 में कोलंबो में विदेश सचिव स्तर की वार्ता के बाद जून 1974 में भारतीय विदेश सचिव केवल सिंह ने तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को भारत के दावों को छोड़ने  के निर्णय से अवगत कराया गया था। अन्नामलाई ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, करुणानिधि ने भी सहमति दी थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    BJP ने खरगे परिवार को घेरा : बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा

    NDA में सीट बंटवारे के बाद ‘नया संग्राम’: अब ‘स्ट्राइक रेट’ पर फंसा पेंच, सहयोगी दल क्यों मचा रहे हैं बवाल?

    SC का सख्त रुख : विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर की याचिका खारिज, FIR रहेगी बरकरार

    ममता बनर्जी का नया बयान : ‘मैंने चावल खाने की बात कही, चावल होने की नहीं’

    कांग्रेस का BJP पर वार- नेहरू के नाम से है एलर्जी, इसलिए बदला साइंस मेट्रो स्टेशन का नाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.