कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ में शामिल होने आए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आदिवासियों की जमीन को जिन भाजपाइयों और भू-माफियों ने प्रशासन (Jitu Patwaris big announcement) के साथ मिलकर लिया है, उसे 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर वापस कराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और स्थानीय चुनावों में जीत का संकल्प लेने को कहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबका हिसाब चुकता किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कट्टर हिंदू बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस विश्वकल्याण और प्राचीन विचार में जीना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाना चाहती है, जबकि कांग्रेस देश के लिए लड़ना चाहती है।
इसे भी पढ़ें – बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
उन्होंने आरोप लगाया कि शहडोल में कोयला और रेत की कालाबाजारी सबसे अधिक हो रही है और भाजपा नेता इससे लाभ उठा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्ध पानी के लिए आवेदन देने पर लाठीचार्ज का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अभी भी 20 प्रतिशत लोगों को ही नल जल से पानी मिल रहा है और शहडोल भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है।
Jitu Patwaris big announcement – प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में तीन मंत्री राजेंद्र शुक्ला, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की जा रही है। प्रधानमंत्री और अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के पक्ष में आंदोलन करेगी।
