पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब झारखंड में मौजूदा सरकार को लेकर, भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने झारखंड की सियासी तापमान को बढ़ा दिया है. देवघर पहुंचते ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड (he will have to join NDA) सरकार के पास अब NDA में शामिल होने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.
he will have to join NDA – भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना की चर्चा करते हुए कहा कि संथाल परगना परगना में डेमोग्राफी बदली है, उन्होंने कहा कि यहां से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलत तरीके से आधार कार्ड और नागरिकता प्रमाण पत्र बनवा लिया है वह सभी निकल जाएंगे , झारखंड की आदिवासी बहन बेटियों के साथ विवाह करके जबरन जमीन ले लिया है, इन सब पर कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें – अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान
झारखंड चारों तरफ से लैंडलॉक ह्यो गया है, झारखंड के चारों तरफ के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. उन्होंने कहा कि आप झारखंड सरकार को सुधरना होगा और झारखंड सरकार को अगर सुधारना है तो उन्हें एनडीए का पार्ट बनना होगा और अगर नहीं बनेंगे तो फिर जो माहौल बनेगा उसमें हम लोग बांग्लादेशियों को हटाएंगे और आदिवासियों की रक्षा करेंगे.
यहां एनडीए गठबंधन की सरकार नहीं
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है कि अब एकमात्र राज्य झारखंड ही बचा है जहां भारतीय जनता पार्टी या एनडीए गठबंधन की सरकार नहीं है. क्योंकि झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार उड़ीसा छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल में अब भाजपा या राष्ट्रवादी विचारधारा वाली सरकारी बन चुकी है.
