Jayeshbhai Jordaar Trailer : रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को यशराज फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। जयेशभाई जोरदार को रणवीर सिंह की अभी तक की सबसे अद्भुत फिल्म कहा जा सकता है। ट्रेलर आपको हंसाता है, गुदगुदाता है साथ ही समाज को आइना भी दिखता है।
इसे भी पढ़ें – राखी सावंत का डांस वीडिओ वायरल, जानिए किसके लिए किया ऐसा
रणवीर सिंह ने बिलकुल ही नया अवतार लेकर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के बाद अब रणवीर सिंह एक बार फिर से गुजराती छोकरे के किरदार में नजर आए हैं।रणवीर सिंह की फिल्म एक ऐसे गुजराती छोकरे के बारे में है जिसके पापा सरपंच हैं। पिता के बाद अब रणवीर सिंह को ही सरपंच बनना है और रणवीर सिंह के बाद उसके बेटे को। कहानी में ट्विस्ट ये है कि रणवीर सिंह के पिता की सोच काफी दकियानूसी है। उनके समाज में बेटे के जन्म पर जश्न और बेटी के जन्म पर कन्या भ्रूण हत्या कर दी जाती है।
इसे भी पढ़ें – सनी लियोनी की ‘नाइट स्विमिंग’ फोटो देख फैंस हुए दीवाने
रणवीर सिंह की पत्नी प्रेग्नेंट है और अब सवाल उठता है कि जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की? जयेशभाई अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और उनकी सोच अपने पिता की तरह नहीं है। वह लड़के और लड़की को बराबरी का हक देने में यकीन रखते हैं। दिक्कत तब शुरू होती है जब जयेशभाई को पता चलता है कि उन्हें लड़का नहीं लड़की होने वाली है।
इसे भी पढ़ें – द कश्मीर फाइल्स से जुड़े विवाद पर मदालसा शर्मा ने यह दिया जबाब
जयेशभाई जोरदार को लड़की होगी ये सुनते ही उनके सरपंच पिता समेत पूरा समाज उनके खिलाफ हो उठता है और मजबूरी में जयेशभाई को अपनी पत्नी के साथ वहां से भागना पड़ता है। फिल्म के ट्रेलर पर पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो इसे मिला जुला रिएक्शन मिला है। कई लोगों का कहना है कि अब भारत बदल चुका है इसलिए बॉलीवुड को अपना नजरिया भी बदलना चाहिए। वहीं कई लोगों ने इसे एक अच्छी फिल्म बताया है।