जांजगीर चांपा : तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव एग्रीटेक और लोक महोत्सव का रंगारंग समापन सोमवार को हुआ. महोत्सव के समापन अवसर पर प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी (Jajwalyadev Lok Mahotsav) शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शिरकत की. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार आरु साहू और सारेगामापा विनर इशिका विश्वकर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया.
किसानों के लिए मेला
जांजगीर चांपा क़ृषि प्रधान जिला के रूप मे जाना जाता है. यहां के 90 प्रतिशत किसानों को खेती के लिए नहर से पानी मिलता है. जिसकी वजह से यहां धान के साथ अन्य फसलों का भी उत्पादन अच्छे से होता है. जिले की खेती किसानी परंपरा को वैज्ञानिक पद्धति और आधुनिक पद्धति से जोड़ने के लिए 2 दशक पहले कृषि मेला शुरू किया गया. अब यह मेला छत्तीसगढ़ ही नहीं अन्य प्रांतों मे भी अपनी पहचान बना चुका है. यहीं वजह है कि हर साल यहां जाज्वल्यदेव एग्रीटेक और लोक महोत्सव का आयोजन होता है.
जाज्वल्यदेव लोक कला महोत्सव में मंत्री
हाई स्कूल मैदान में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक कला एवं एग्रीटेक क़ृषि मेला के समापन अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जांजगीर पहुंचे. उन्होंने जाज्वल्यदेव स्मारिका का विमोचन किया और इस (Jajwalyadev Lok Mahotsav) महोत्सव को क़ृषि और कला का अद्भुत संगम बताया.उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की नीति बताये हुए अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सोचने वाली सरकार बताया.
