बिलासपुरबिलासपुर के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में आईटी की टीम ने दबिश दी है.बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया के नर्मदा ड्रिंक्स कंपनी पर तड़के सुबह 5 बजे छापा पड़ा. इनकम (raid on Narmada drinks company) टैक्स की 6 सदस्यीय टीम ने कंपनी पर छापामार कार्रवाई की है. आईटी विभाग की टीम कंपनी में दस्तावेजों की जांच कर रही है. छापे के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड, बिलिंग से संबंधित दस्तावेज सहित अन्य कारोबार से जुड़े डॉक्यूमेंट का सत्यापन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत

raid on Narmada drinks company – बताया जा रहा है कि नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक से जुड़े लेन-देन की भी जांच की जा रही है.आईटी विभाग की टीम ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी सवाल जवाब किए हैं.आईटी टीम को अंदेशा है कि कंपनी ने वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की है. 

इसे भी पढ़ें – अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर

आपको बता दें कि विभाग की कार्रवाई मात्र बिलासपुर तक सीमित नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के अन्य ठिकानों पर भी जांच कार्रवाई चल रही है. इनमें रायपुर स्थित डिपो, उदयपुर, जबलपुर और नागपुर से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी छापे की खबर सामने आ रही है. हालांकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है लेकिन इस कार्रवाई को वित्तीय सत्यापन अभियान का कडी माना जा रहा है.

Share.
Exit mobile version