Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी
    • मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!
    • मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!
    • 55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा
    • पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी
    • अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब
    • गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल, 1.25 लाख करोड़ का होगा निवेश और 4.5 लाख युवा पाएंगे रोज़गार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भारतीय सेना को मिले 331 युवा अफसर, परेड में हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल

    भारतीय सेना को मिले 331 युवा अफसर, परेड में हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल

    June 10, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Indian Army Got New Officers
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए आज (शनिवार) 331 जांबाज सेना में शामिल हुए। इस बार भी उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कैडेट्स देने (Indian Army Got New Officers) वाला राज्य बना। सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी पास आउट हुए। थल सेना प्रमुख ने परेड की सलामी ली। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। परेड के दौरान आईएमए को सुरक्षा के लिहाज से जीरो जोन घोषित किया गया।

    इसे भी पढ़ें – लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर सीएम धामी सख्त, डीजीपी समेत तमाम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    ड्रिल स्क्वायर पर सुबह सात बजकर 25 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। थल सेना प्रमुख मनोज पांडे शौर्य मार्ग से परेड स्थल पर 7 बजकर 15 मिनट पर पहुंंचे। निरीक्षण अधिकारी ने कैडेट्स को ओवरआल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य सम्मान से नवाजा। इस मौके पर सेना के तीन हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा की गई। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, देश-विदेश के अतिथि और कैडेट्स के परिजन इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।

    Indian Army Got New Officers – इससे पहले कंपनी सार्जेंट मेजर प्रशांत ठाकुर, अमन परिहार, दिनेश झाझरा, शुभम शर्मा, आनंद ए ने ड्रिल स्क्वायर पर अपना स्थान ग्रहण किया। 6 बजकर 48 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही सीना ताने राष्ट्र के भावी कर्णधार कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे। सूबेदार मेजर दयानंद जोशी के नेतृत्व में सेना के बैंड ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा… की धुन पर जेंटलमैन कैडेटेस के दिल में जोश भर दिया । परेड के समादेशक लेफ्टिनेंट जनरल बीके मिश्रा और समादेशक मेजर जनरल आलोक जोशी (राजपूत रेजिमेंट) सात बजकर 03 मिनट पर परेड स्थल पहुंचे।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे

    भारत के पास आउट होने वाले 331 कैडेट्स में से डायरेक्ट एंट्री वाले 55 कैडेट्स शामिल हैं। जबकि, एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स पास आउट हुए। 32 कैडेट्स टीजीसी कोर्स के हैं। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। इसी के साथ आईएमए के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल

    दरिंदगी की हद! रेप के आरोपी ने अस्पताल जाकर मनाया जश्न, पीड़िता के सामने कहा- ‘मैं पिता बन गया हूं’

    Char Dham Yatra 2025: दर्शन का आखिरी मौका, यमुनोत्री और बद्रीनाथ के कपाट कब बंद होंगे?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.