India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना अभी बाकी है. लेकिन, उसमें किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, उसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. IPL 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान की टीम एक टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है. भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 6 से 10 जून के बीच खेला जाना है.
अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी मेन टीम!
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम का ऐलान अभी भले नहीं हुआ है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उसमें भारतीय टेस्ट टीम के रेग्यूलर मेंबर ही खेलते नजर आ सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट को WTC साइकिल में नहीं है बावजूद इसके उसमें भारत की टेस्ट टीम के मेन बल्लेबाज ही खेलते दिख सकते हैं.
वर्कलोड को लेकर मेडिकल टीम ने दी हरी झंडी
TOI की पिछले महीने की रिपोर्ट में ऐसी खबर थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से भारत के सीनियर खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है. लेकिन, अब मेडिकल टीम की ओर से भारतीय बल्लेबाजों के वर्कलोड को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद BCCI ने फुल स्ट्रेंथ टीम ही अफगानिस्तान के खिलाफ उतारने का मन बनाती दिख रही है.
गिल, राहुल, यशस्वी, पंत… अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे?
रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फुल स्ट्रेंथ भारतीय टीम उतारने का मतलब है कि उसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. वहीं केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल के कंधे पर ओपनिंग का दारोमदार (India vs Afghanistan) होगा. जबकि, ऋषभ पंत मिडिल ऑर्डर में जान डालते दिख सकते हैं.
