छिंदवाड़ा : लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर सांसद बंटी विवेक साहू विभिन्न ग्रामीण इलाकों में एकता यात्रा कर रहे हैं. सांसद की एकता यात्रा पर कांग्रेस ने सवाल (congress questions on padyatra) उठाते हुए कहा है कि छिंदवाड़ा में ही भाजपा में इतनी गुटबाजी है कि सांसद की यात्रा में जिला अध्यक्ष शामिल नहीं हो रहे हैं. जिला अध्यक्ष के कार्यक्रमों में सांसद शिरकत नहीं करते हैं. फिर यह दिखावे की यात्रा क्यों की जा रही है.
इसे भी पढ़ें – D.Ed की फर्जी मार्कशीट से बने शिक्षक, STF ने 34 पर दर्ज की FIR, सालों से कर रहे थे नौकरी
सांसद विवेक बंटी द्वारा जिले के अलग-अलग विधानसभाओं में निकाली जा रही एकता यात्रा पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुंजन शुक्ला ने सवाल उठाते हुए कहा है कि “छिंदवाड़ा भाजपा में गुटबाजी चरम पर है. सांसद एकता के लिए पदयात्रा कर रहे हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के जिला अध्यक्ष कार्यक्रमों में साथ नहीं रहते हैं. दोनों एक साथ यात्रा में दिखाई नहीं दे रहे हैं, कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में. खुद की पार्टी में एकता नहीं है तो फिर दिखावे के लिए जनता के सामने एकता यात्रा क्यों की जा रही है.”
इसे भी पढ़ें – इंदौर की सड़कों पर नहीं चलेंगी 15 साल पुरानी बसें! प्रदूषण पर बड़ा एक्शन
congress questions on padyatra – लौह पुरुष भारत रत्न और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा दिए गए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश लोगों को देने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव विधानसभा में बुधवार को रन फॉर यूनिटी मार्च निकाला था. इसके अलावा गुरुवार को वे परासिया में एकता यात्रा निकालेंगे. इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोगों की मौजूदगी में पैदल मार्च करते हुए जनता के बीच राष्ट्रवाद की अलख जगाने की बात कही.
