Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता की जीत! 2026 से बदलेंगे बैंक लॉकर के नियम, चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना तक मुआवजा
    • मान सरकार की पहल से ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा, SSF का ‘हौली चलो’ अभियान बना जनआंदोलन!
    • मान सरकार का ‘कल्याणकारी कन्यादान’: 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया ‘आशीर्वाद’ का तोहफा
    • नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला ने चुना पंजाब — मान सरकार की नीतियों पर बढ़ा भरोसा
    • सुई-धागे’ की ताकत से अब हर हाथ को मिलेगा पक्का रोज़गार!, ₹1,600 Cr निवेश से पंजाब में Technical Textile Hub
    • ओडिशा में सियासी कत्ल! : BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार
    • संघर्ष से सफलता तक! 10वीं पास दादासाहेब भगत की सक्सेस स्टोरी, ₹4000 की नौकरी से बने करोड़ों की कंपनी के बॉस
    • भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दहेज मांगा तो तोड़ दी जाएगी शादी, बिहार के इस गांव में चल रही अनोखी परंपरा

    दहेज मांगा तो तोड़ दी जाएगी शादी, बिहार के इस गांव में चल रही अनोखी परंपरा

    February 2, 2025 बिहार 3 Mins Read
    if dowry sought the marriage will be broken
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उमंगा पहाड़ पर बसे काफी संख्या में भोक्ता समाज के लोग रहते हैं. भोक्ता समाज की बेटियों का विवाह बिना दहेज के होता है. अगर (if dowry sought the marriage will be broken) लड़के वाले चुपके से दहेज लड़की वालों से ले लेते हैं तो उसके परिवार में अन्य सदस्यों के साथ भोक्ता समाज के लोग अपनी लड़की या लड़के की शादी नहीं करते हैं. मदनपुर थाना क्षेत्र के लंगूराही गांव निवासी जमाहिर सिंह भोक्ता ने बताया कि पूर्वजों से ही हम लोगों की समाज में दहेज ना लेने एवं ना ही देने की प्रथा चल रही है.

    इसे भी पढ़ें – पूर्णिया: सरस्वती पंडाल में अश्लील गाने बजाने के खिलाफ बेटी ने चलाई मुहिम, लोगों को ऐसे कर रही जागरूक

    if dowry sought the marriage will be broken – जमाहिर सिंह भोक्ता ने कहा कि हमारे समाज में लड़के वाले दहेज नहीं लेते हैं. भोक्ता समाज के अधिकांश लोग गरीब तबके के होते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर एक भोक्ता समाज के परिवार में चार पुत्री जन्म ले लेती हैं तो दहेज कहां से दे पाएगा? इसलिए हमारे समाज में पूर्वजों से ही दहेज ना लेने और ना देने की प्रथा है.

    यहां लोग नहीं लेते हैं दहेज

    हमारे समाज में वर-वधू की योग्यता पर दोनों का विवाह होता है. अधिकांश जगहों पर परिवार वालों की बात पर विचार होने के बाद लड़के (वर) लड़की (वधू) को देखने जाते हैं. दोनों की योग्यता एवं गुण मिलने के बाद शादी कराई जाती है. इसके बाद खुशी के अनुसार शादी के कुछ माह बाद बिना लड़के वाले के मांगे हुए अपनी अर्थव्यवस्था को देखते हुए लड़की वाले अपने पुत्री को उपहार देते हैं. इसमें कोई भी लड़का पक्ष से मांग नहीं की जाती है. यह उपहार दे भी सकते या फिर नहीं भी दे सकते हैं. लड़की के परिजनों पर लड़का पक्ष की तरफ से कोई दबाव नहीं बनाया जाता है.

    दहेज लेने वालों के यहां नहीं करते शादी

    जमाहिर सिंह भोक्ता एवं सुदाम सिंह भोक्ता ने कहा कि अगर कोई लड़का वाला दहेज लेकर शादी कर लेता है तो उसके अन्य परिवार के सदस्य से भोक्ता समाज की लड़की का विवाह नहीं होता है. अगर कोई लड़का नौकरी वाला है तो उसके योग्यता के अनुसार शिक्षित लड़की के साथ शादी होती है लेकिन दहेज नहीं दिया जाता है.

    वर्षों पुरानी परंपरा

    मुन्नी देवी ने बताया कि हम लोग गरीब परिवार से आते हैं. इसलिए हमारे पुरखों द्वारा बनाई गए प्रथा पर ही हमारे समाज की लड़कियों की शादी होती है. लड़की वाले लड़के वाले के घर जाते हैं एवं कुछ लड़के वाले लड़की के घर भी आते हैं. दोनों की योग्यता के अनुसार शादी कराई जाती है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बिहार की सियासत में ‘कल’ क्या होगा? लालू-तेजस्वी से बैठक के बाद बोले अशोक गहलोत- ‘अच्छी बातचीत हुई

    तेजस्वी यादव का ‘जीविका दीदी’ कार्ड! कहा- ‘सत्ता में आए तो करेंगे स्थायी और मिलेगा ₹30,000 वेतन’

    कौन हैं BJP उम्मीदवार रमा निषाद? जिन्हें माला पहनाने पर CM नीतीश कुमार ने कहा- ‘ई गजब आदमी है भाई’

    CM नीतीश का विपक्ष पर निशाना!, कहा-‘पिछला दौर याद करें जब बिहार की क्या स्थिति थी’

    बिहार संग्राम के लिए कांग्रेस तैयार! पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

    AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.