Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता की जीत! 2026 से बदलेंगे बैंक लॉकर के नियम, चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना तक मुआवजा
    • मान सरकार की पहल से ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा, SSF का ‘हौली चलो’ अभियान बना जनआंदोलन!
    • मान सरकार का ‘कल्याणकारी कन्यादान’: 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया ‘आशीर्वाद’ का तोहफा
    • नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला ने चुना पंजाब — मान सरकार की नीतियों पर बढ़ा भरोसा
    • सुई-धागे’ की ताकत से अब हर हाथ को मिलेगा पक्का रोज़गार!, ₹1,600 Cr निवेश से पंजाब में Technical Textile Hub
    • ओडिशा में सियासी कत्ल! : BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार
    • संघर्ष से सफलता तक! 10वीं पास दादासाहेब भगत की सक्सेस स्टोरी, ₹4000 की नौकरी से बने करोड़ों की कंपनी के बॉस
    • भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » “काश वीजा लग जाता…”: हनीमून पर निकले लेफ्टिनेंट विनय का आज करनाल में होगा अंतिम संस्कार

    “काश वीजा लग जाता…”: हनीमून पर निकले लेफ्टिनेंट विनय का आज करनाल में होगा अंतिम संस्कार

    April 23, 2025 देश 2 Mins Read
    lieutenant Vinay's funeral
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    एक नई शुरुआत, एक नई ज़िंदगी, और ढेरों सपने… लेकिन एक आतंकी हमले ने सब कुछ छीन लिया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 26 वर्षीय नेवी (lieutenant Vinay’s funeral) अफसर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शहादत की खबर ने पूरे हरियाणा को गमगीन कर दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार करनाल में किया जाएगा।

    lieutenant Vinay’s funeral – विनय नरवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे। 16 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से मंसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद 19 अप्रैल को रिसेप्शन हुआ। दोनों ने यूरोप में हनीमून मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन आखिरी वक्त पर वीजा न मिल पाने के कारण उन्होंने कश्मीर का रुख किया। यही बदलाव उनकी ज़िंदगी का सबसे दुखद मोड़ बन गया।

    21 अप्रैल को पहुंचे थे पहलगाम, 22 को आतंकी हमले में शहीद
    शादी के महज़ छह दिन बाद, 21 अप्रैल को विनय और हिमांशी पहलगाम की बैसरन घाटी पहुंचे। यह इलाका ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ के नाम से प्रसिद्ध है और पर्यटन के लिहाज़ से बेहद लोकप्रिय भी। लेकिन अगले ही दिन यानी 22 अप्रैल को, विनय उन 26 लोगों में शामिल हो गए जिनकी जान आतंकियों ने गोलीबारी में ले ली। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सीने, बाजू और छाती में गोलियां मारी गईं। हमले की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी जान तुरंत मौके पर ही चली गई।

    श्रीनगर से करनाल तक: आखिरी सफर में बहन और पिता बने साथी
    लेफ्टिनेंट विनय का पार्थिव शरीर श्रीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली लाया गया, जहां से उसे करनाल भेजा गया। उनके पिता और बहन शव लेने श्रीनगर गए थे। घर पर मातम पसरा है—गुरुग्राम और करनाल, दोनों परिवारों में शोक की लहर है। विनय की पत्नी हिमांशी, जिनके साथ वह ज़िंदगी की नई पारी शुरू कर ही रहे थे, अब गहरे सदमे में हैं।

    दादा का दुख: “काश उनका वीजा लग गया होता”
    विनय के दादा हवा सिंह, जो खुद बीएसएफ और हरियाणा पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने रोते हुए कहा, “काश यूरोप का वीजा मिल जाता, तो आज विनय हमारे बीच होता।” उन्होंने सरकार से हमलावरों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ओडिशा में सियासी कत्ल! : BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार

    भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम

    राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक? केरल में हेलिकॉप्टर लैंड होते ही धंसा हेलीपैड, बाल-बाल बचीं द्रौपदी मुर्मू

    हाईकोर्ट पहुंचा निलंबित AIG आशीष कपूर का मामला, की जा रही ये मांग

    डेरे की गद्दी के लिए खूनी खेल! चेला बनाने से मना किया तो किडनैप कर महंत चंबानाथ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    मणिपुर में सेना की बड़ी कामयाबी! छापेमारी में 4 उग्रवादी पकड़े गए, हथियारों का जखीरा जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.