भारत अर्थात देव भूमि जिसे त्योहारों का देश कहा जाता है| हमारे यहां जितने त्योहार मनाए जाते है उतने त्योहार दुनिया के किसी भी देश में नहीं मनाए जाते इसीलिए हमारे इसे त्योहारों का देश कहा जाता है लेकिन हमारा देश त्योहारों के साथ साथ खर्चे भी लेकर आता है| जैसा कि हम सब जानते है त्योहारों में कितना खर्चा होता है, कपड़े खरीदना, घर की सजावट, पूजा और भी बहुत कुछ| तो आज हम इन्हीं खर्चों के बारे में बात करेंगे और आपको टिप्स देंगे कि कैसे बचत के लिए अपने बजट में अपने सभी खर्चो का सही तरह प्रबंधन किया जाये|
त्यौहार अपने साथ लाते है बोनस
अकसर कामकाजी लोगों को ऑफिस से बोनस मिलता है| जब भी हमें बोनस मिलता है हम उसे त्योहारों में खर्च कर देते है| पहली बात अपनी सैलरी से बचत करना सीखे ताकि ज़रूरत पड़ने पर आप उसका सही इस्तेमाल कर सके| बचत पैसों को बोनस के साथ मिलाये और उस बजट में अपने खर्चो को फिट करे| कोशिश करे ज़रूरत की चीज़ों को प्राथमिकता दे|
हमेशा परिवार की सहमति से खर्च करें
अगर आप त्योहारों में खर्च करने जा रहे है तो हमेशा अपने परिवार के साथ बैठ कर एक बजट तैयार करें ताकि फिजूल खर्च ना हो, क्या क्या जरूरत की चीजें है उनका एक लिस्ट तैयार करें और उस लिस्ट के अनुसार ही समान खरीदे| इस तरकीब से आप काफी ज्यादा पैसे बचा सकते है और फिजूल खर्ची से बच सकते है|
हमेशा ऑफ सीजन शॉपिंग करें
जी हां हमेशा दीवाली में हमें नई चीजें खरीदनी होती है और ऐसा हर साल होता है कि दीवाली के मौके पर कपड़े, गहने, फर्नीचर इत्यादि के दाम त्योहारों के चलते काफी बढ़ जाते है और इतनी महंगाई में हमें वो सब कुछ खरीदना पड़ता है और हमारा बजट हिल जाता है जिसे ठीक करते करते दूसरे त्यौहार सर पर आ जाते है इसीलिए हमेशा ऑफ सीजन शॉपिंग करें क्योंकि त्योहारों से पहले बहुत सी चीजें सस्ती मिलती है इसी लिए कुछ दिन पहले खरीद ले और उसे त्योहार वाले दिन या उससे एक दिन पहले मंगवा ले| इस तरकीब से आप काफी ज्यादा बचत कर सकते है|
इसे भी पढ़ें:–अमेरिका के सबसे अमीर शहर
घर पर बनायें मिठाई
त्योहारों में दोस्तों व सगे-संबंधियों को मिठाई व गिफ्ट देना एक परंपरा है, जिसमें हमारे बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है| यहां पैसे बचाना चाहती हैं और आपकी कुकिंंग भी अच्छी है तो घर पर ही मिठाई, केक या कुकीज बनाकर दोस्तों को उपहार में दें| इसके दो फायदे हैं, एक तो बाजार की मिलावटी मिठाई से सेहत को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है और दूसरा पैसे की भी बचत होगी| वहीं उपहार के लिए आप अपने क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साल भर के इकट्ठे हुए पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं| ऑनलाइन भी कम कीमत में अच्छे उपहार खरीद सकती हैं|
साधारण लिबास से दिखे खूबसूरत
जरूरी नहीं कि हर त्योहार पर नया व डिजाइनर ड्रेस ही खरीदा जाए| आप पारंपरिक तरीकों को अपनाकर भी बेहद स्टाइलिश व खूबसूरत दिख सकती हैं और त्योहारों को अच्छे से मना सकते है| अपने लिए नई ड्रेस खरीदने की जगह आप अपनी मां की सिल्क साड़ी को भी त्योहार के मौके पर पहन सकती हैं| ऐसे ही यह जरूरी नहीं है कि बाजार से महंगे सामान खरीद कर ही घर की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है|
आप अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करके भी अपने घर को सजा सकती हैं और त्योहारों में अपने घर को एक अलग लुक दे सकते है| घर में उपलब्ध वस्तुओं को नए तरीके से इस्तेमाल करके घर की खूबसूरती निखारें| पुरानी खूबसूरत साड़ियों का इस्तेमाल पर्दे व कुशन कवर आदि के रूप में करें| अपनी चूड़ियों से कोई सजावटी सामान बना लें| इस काम में बच्चों की भी मदद लें| घर में बेकार पड़े मटके या गमले को पेंट करें, उस पर छोटे-छोटे शीशे लगाकर एक सुंदर-सा डेकोरेशन पीस तैयार कर सकती हैं|
ये थे हमारे कुछ खास टिप्स त्योहारों में बचत के लिए अगर आप इन सब को फॉलो करते है तो आप त्योहारों में कई ज्यादा बचत कर एक समझदार ग्रहणी की उपाधि पा सकती है|
Image Source :-visittnt.com