Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मेजर की गाड़ी जलाये जाने के बाद बढ़ा विवाद, ‘होटल मिलानो एंड कैफे’ को सील किया गया

    मेजर की गाड़ी जलाये जाने के बाद बढ़ा विवाद, ‘होटल मिलानो एंड कैफे’ को सील किया गया

    January 11, 2023 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Hotel Milano
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लखनऊ : शहर के गोमतीनगर इलाके में (Hotel Milano) होटल मिलानो एंड कैफे में तेज आवाज में डीजे बजाने के बाद हुए विवाद में सेना के मेजर की कार जलाये जाने की घटना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस होटल को मंगलवार को सील कर दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के गोमतीनगर के विहित प्राधिकारी और जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया, ”गोमतीनगर के विशालखंड में सोमवार को तड़के सेना के एक मेजर की गाड़ी जलाये जाने की घटना सामने आयी थी।

    इसे भी पढ़ें – सांप को मारने वाले युवक पर मामला दर्ज, आरोपी फरार

    इस मामले में इलाके में स्थित एक होटल मिलानो एंड कैफे का नाम सामने आया था। आज मंगलवार को जब प्राधिकरण की टीम होटल की जांच करने को पहुंची तो पाया गया कि आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही थी। इसके अलावा होटल संचालको से भवन का नक्शा मांगा गया, जिसे वह उपलब्ध नहीं करा पाये। होटल में अवैध निर्माण भी किया गया है।  सिंह ने बताया कि होटल को मंगलवार दोपहर होटल मिलानो एंड कैफे को सील कर दिया गया और होटल संचालको को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

    गौरतलब है कि सोमवार तड़के राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर के विशाल खंड में होटल में तेज संगीत बजाने से मना करने पर सेना के मेजर के घर के सामने खड़ी कार में कथित तौर पर कुछ लोगों ने आग लगा दी थी।
    घटना के संदर्भ में पुलिस ने बताया था कि विशाल खंड निवासी मेजर अभिजीत सिंह के घर के पास होटल मिलानो कैफे है। आरोप है कि रविवार देर रात कैफे में तेज आवाज में संगीत बज रहा था जिसे मेजर ने बंद करने को कहा। संचालकों ने उनकी बात नहीं सुनी और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तेज आवाज वाला संगीत बंद हो गया।

    इसे भी पढ़ें – नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नोट छापने वाली मशीन और कागज बरामद

    Hotel Milano – पुलिस को दी गई तहरीर में मेजर ने बताया है कि संगीत बंद होने के बाद वह घर आकर सो गए लेकित तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनकी पोर्टिको में आग की लपटें नजर आईं। उनकी कार जलती हुई मिली, जब तक वह आग पर काबू पाते, उनकी कार पूरी तरह से जल चुकी थी।अपर पुलिस उपायुक्त अली अब्बास के मुताबिक पुलिस ने इस घटना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब्‍बास ने बताया कि मामले में अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान शिवम प्रताप सिंह (25), शुभम सिंह (28), ऋषभ सिंह उर्फ कृष्‍णा (29), सौरभ श्रीवास्तव (26) और ऋषभ सिंह (20) के रूप में हुई है। अन्य की तलाश की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.