पलामू :शराब के नशे में एक ड्राइवर ने स्कॉर्पियो को घर में घुसा दिया. इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जबकि घर को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो के (elderly woman dies on spot) ड्राइवर को हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव की है.
इलाज के दौरान महिला की मौत
स्कॉर्पियो सवार लोग पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. सभी तरहसी के इलाके में जा रहे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई. इस दुर्घटना में घर के अंदर मौजूद 70 वर्षीय पाचो कुंअर नामक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया. जहां देर रात इलाज के क्रम में पाचो कुंअर की मौत हो गई.
हिरासत में स्कॉर्पियो ड्राइवर
तरहसी के थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि स्कॉर्पियो घर में घुस गई थी. जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले में आगे की (elderly woman dies on spot) छानबीन और कार्रवाई की जा रही है. मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है.
