इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के खजराना क्षेत्र में हुई बैंक कर्मचारी पलक केशव की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की गहन जांच में साफ हुआ है कि यह (revelation of Palak murder case) कोई सामान्य दुर्घटना या आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और खौफनाक हत्याकांड था। पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी मयंक शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी के दबाव को लेकर बढ़ा विवाद
पुलिस के मुताबिक, मृतका पलक केशव (26 वर्ष) मूल रूप से मध्य प्रदेश के हरदा जिले की निवासी थी। वह इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित तपेश्वरी बाग में किराए का कमरा लेकर रहती थी और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में कार्यरत थी।
revelation of Palak murder case – वहीं, आरोपी मयंक शाक्य ग्वालियर के डबरा क्षेत्र का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि पलक पिछले काफी समय से मयंक पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद बढ़ता चला गया। घटना की रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खोकर आरोपी मयंक ने पलक का गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी ने इसे दुर्घटना या आत्महत्या का रूप देने की पूरी साजिश रची। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से युवती के शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इतना ही नहीं, उसने रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर की पाइप को भी जानबूझकर खुला छोड़ दिया, ताकि ऐसा प्रतीत हो कि गैस लीक होने की वजह से कमरे में भीषण आग लगी और हादसे में युवती की झुलसकर मौत हो गई।
