Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 641 करोड़ का ‘ग्रीन पावर पंच’!नाभा पावर संग मान सरकार का क्लीन एनर्जी विज़न, 24×7 सस्ती बिजली और हज़ारों नौकरियां
    • पंजाब सरकार ने किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन शुरू: हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली
    • मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
    • पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: टॉप्पन (जापान की पैकेजिंग कंपनी) करेगी ₹788 करोड़ का निवेश
    • LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन
    • खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?
    • दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया
    • MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » होम मध्य प्रदेश जबलपुर जबलपुर में छत से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, शरीर के हो गए दो टुकड़े

    होम मध्य प्रदेश जबलपुर जबलपुर में छत से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, शरीर के हो गए दो टुकड़े

    January 24, 2025 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जबलपुर। जबलपुर के गोराबाजार थानाक्षेत्र में सुबह-सुबह एक हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। तिलहरी में पापुलर ब्रेड की फैक्ट्री है। यहां पर कुछ मजदूर फैक्ट्री का पुराना निर्माण तोड़ रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे लेंटर की तुड़ाई करते-करते मंडला निवासी भूरेलाल विश्वकर्मा लेंटर के साथ ही नीचे गिर गया।

    इस दौरान किसी धारदार सामग्री के संपर्क में आकर मजदूर के शरीर के दो टुकड़े हो गए, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मजदूर के शरीर को दो हिस्सों में बंटा देख वहां के अन्य मजदूरों के होश उड़ गए और उनमें से कुछ तत्काल काम छोड़कर वहां से चले गए।

    फैक्ट्री की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई

    क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी फैक्ट्री की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। आसपास के कुछ लोगों ने अंदर जाने का प्रयास किया, तो फैक्ट्री वालों उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। फैक्ट्री वालों ने इस घटना छिपाने के प्रयास किया।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटना के वक्त वहां मौजूद मजदूरों व संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है।

    सड़क किनारे खड़े श्रमिकों को कार ने मारी टक्क्रर

    कटंगी थाना क्षेत्र में तेज गति से आयी कार ने चार श्रमिकों को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में श्रमिकों को गंभीर चोट आयी है। दमोह के अंजनी वार्ड निवासी पप्पू अठया, देवेंद्र साहू, माखन लाल, परवत एवं रज्जाक अली श्रमिक हैं। चारों लोग बुधवार को मटर तोड़ने के लिए शक्ति वेयर हाउस के पास एक खेत में आए थे।

    शाम को घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी जबलपुर की ओर से कार एमपी 20 सीए 2733 तेज गति से आयी। श्रमिकों को टक्कर मारते हुए निकल गई। कार की अनियंत्रित चाल की चपेट में आए चारों श्रमिक घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    शादी में नाचने के दौरान हुआ जमकर विवाद, चले चाकू, चार घायल

    रांझी थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में नाचने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। मारपीट हुई। एक पक्ष ने चाकू से हमला किया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस दौरान अचानक हुई मारपीट से विवाह समारोह के दौरान अफरा-तफरी मच गई।

    पुलिस ने बताया कि बड़ा पत्थर सरस्वती स्कूल मैदान में प्रशांत चौधरी के विवाह समारोह की पार्टी थी, जिसमें रामबहोर चौधरी, श्यामलाल चौधरी, संजय चौधरी और उसका दोस्त सौरभ कोल शामिल होने गए थे।

    साउंड बाक्स बजाया जा रहा था

    रात करीब साढ़े 11 बजे साउंड बाक्स बजाया जा रहा था, जिसके संगीत पर विपिन चौधरी, मोहित केवट, संदीप चौधरी और बिट्टू चौधरी नाच रहे थे। नाचने के दौरान संजय और सौरभ का धक्का संदीप को लग गया।

    इस पर संदीप दोनों से अभद्रता करने लगा। संजय और सौरभ के विरोध करने पर विपिन, मोहित, संदीप और बिट्टू ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते चाकू निकालकर संजय और सौरभ पर चाकू से हमला कर दिया।

    मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया

    इसी दौरान रामबहोर और श्यामलाल ने बीच बचाव किया तो उन पर भी आरोपित ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है, सभी को गंभीर चोट आई हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?

    दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया

    MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज

    खुशखबरी! लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज अकाउंट में पहुंचेगी सम्मान निधि, CM मोहन यादव ने श्योपुर से दिया तोहफा

    कफ सिरप त्रासदी के बाद केंद्र का सख्त फैसला: फिनिश्ड दवाओं में DEG-EG टेस्ट अनिवार्य, सेहत से कोई समझौता नहीं

    वर्दी पर लगा दाग: भोपाल में दो सिपाहियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मारा, परिजन बोले- CBI जांच से ही मिलेगा न्याय

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.