Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से बिहार बॉर्डर तक चलेंगी सरकारी स्पेशल बसें, यात्रियों की टेंशन खत्म
    • डिफेंडर-फॉर्च्यूनर से नहीं मिलेगा ‘हिंदू राष्ट्र’: धीरेंद्र शास्त्री ने सामने रखा हिंदू राष्ट्र प्राप्ति का ‘रोडमैप’, कहा- ‘अब ऐसे करना होगा काम
    • रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर मिला खजाना: MP में EOW का छापा, लग्जरी कारें, 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट का खुलासा
    • चित्रकूट में आस्था का महाकुंभ: दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व में जुटेंगे 40 लाख श्रद्धालु, प्रशासन ने की आगमन की पूरी तैयारी
    • जीत का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंची महिला टीम इंडिया: खिलाड़ियों ने किए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन, प्रार्थना का वीडियो वायरल
    • कंधों पर लाश, नदी में कमर तक पानी: श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए हर दिन जान जोखिम में डालते हैं बेबस लोग, हैरान कर देगी अंतिम संस्कार की ये कहानी
    • क्राइम के बाद गजब का टर्न! बॉयफ्रेंड ने किया पति का कत्ल, भागते ही प्रेमिका ने पुलिस को दे दी खबर
    • अजीबोगरीब तर्क! भोपाल में हाइवे धंसने पर MPRDC का बयान- ‘किसानों के मिट्टी खोदने से ढह गई सड़क’, लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Hisar:प्रेम विवाह के एक साल बाद दंपती ने फंदा लगा दी जान, युवती के परिजनों ने शव लेने से किया इन्कार – Hisar: After A Year Of Love Marriage, The Couple Hanged Themselves

    Hisar:प्रेम विवाह के एक साल बाद दंपती ने फंदा लगा दी जान, युवती के परिजनों ने शव लेने से किया इन्कार – Hisar: After A Year Of Love Marriage, The Couple Hanged Themselves

    August 7, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Hisar: After a year of love marriage, the couple hanged themselves

    सांकेतिक तस्वीर
    – फोटो : सोशल मीडिया


    हरियाणा के हिसार के मंडी आदमपुर शहर की ऑटो मार्केट में किराये के मकान में रह रहे दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अग्रोहा के ढाणी खासा महाजन निवासी रामचंद्र ने सिवानी के गांव चिड़ौद निवासी संतोष से करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी से परिजन नाखुश थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया।

    पुलिस को दिए बयान में रामचंद्र के भाई लक्ष्मण ने बताया कि वे तीन भाई और उसकी चार बहनें हैं। रामचंद्र ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। करीब एक माह से ऑटो मार्केट की गांधी कॉलोनी में रह रहा था। उसे सोमवार की सुबह सूचना मिली कि उसके भाई रामचंद्र और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।

    जब वे अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो रामचंद्र फंदे पर लटका था, जबकि संतोष का शव जमीन पर पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात उसकी पत्नी संतोष ने फंदा लगा लिया। जब रामचंद्र उठा तो उसने पत्नी को फंदे से लटका देखा। इसके बाद रामचंद्र ने फंदा काटा और पत्नी संतोष को नीचे उतारा, लेकिन तब तक संतोष की मौत हो चुकी थी। रात करीब दो बजे उसने अपने भाई को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद सुबह रामचंद्र का शव फंदे पर लटका मिला।

    दुकान की चाबी लेने आया कर्मचारी तो लगा घटना का पता

    रामचंद्र का पार्टनर शैलेंद्र भांभू सदलपुर में रहता है। दुकान की चाबी रामचंद्र के पास थी। सुबह करीब सवा नौ बजे जब दुकान का कर्मी चाबी लेने के लिए रामचंद्र के घर गया तो खिड़की में से उसने देखा कि रामचंद्र फंदे से लटका हुआ है और उसकी पत्नी संतोष नीचे फर्श पर गिरी पड़ी है। इसकी सूचना उसने पुलिस व आसपास के दुकानदारों को दी।

    लड़की को परिजनों ने कर रखा है बेदखल

    आदमपुर पहुंचे मृतका संतोष के भाइयों व परिजनों ने संतोष का शव लेने से मना कर दिया। लड़की के परिजनों ने कहा कि जिस दिन उसने प्रेम विवाह किया था उसी दिन वह उनके लिए मर गई थी और उन्होंने उसे बेदखल कर रखा था। बाद में पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव रामचंद्र के परिजनों को सौंप दिए।

    ऑटो मार्केट में करता था प्लास्टिक वेल्डिंग

    मृतक रामचंद्र ने करीब सात माह पहले आदमपुर की ऑटो मार्केट में श्री बालाजी बंपर एंड डिस्पोजल पार्ट्स के नाम से पार्टनरशिप में दुकान कर रखी थी। रामचंद्र स्वयं प्लास्टिक की वेल्डिंग करता था। रोजाना गांव में आने-जाने की समस्या के चलते करीब एक माह पहले ही दुकान के पास ही मकान किराये पर लिया था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रामचंद्र हंसमुख स्वभाव का था। दोनों की मौत के बाद मार्केट में सभी दुकानें बंद रहीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब अफसर खंगालेंगे सबूत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.