रांची : असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने वो तीन आधार बताए जिसको ध्यान में रख कांग्रेस के (Himanta Biswa Sarma On Congress) भीतर टिकट वितरण होता है।
इसे भी पढ़ें – झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल
रांची में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं भी कांग्रेस में 22 सालों तक रह कर भाजपा में आया हूं।कांग्रेस में टिकट मिलने को लेकर कुछ क्राइटेरिया (माप दंड) है, जिसमें से पहला चुनाव के समय पार्टी को फंड दिया जाना है। तो दूसरा है प्रत्याशी का किसी अच्छे परिवार से होना जिसमें प्रत्याशी के पिता या दादा मंत्री, सांसद या विधायक रहे हों, तभी कांग्रेस पार्टी आपको टिकट देगी।
इसे भी पढ़ें – चंपई सोरेन ने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया
Himanta Biswa Sarma On Congress – उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस में टिकट देने का तीसरा क्राइटेरिया है कि आप पीएम मोदी को गाली दें और अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। जो कांग्रेस के लिए काम करता है और पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है, कांग्रेस उसको टिकट नहीं देती है। झामुमो द्वारा चुनाव अधिकारी और कुछ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को उनके पद से हटाने की मांग पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति झामुमो और हेमंत सोरेन ने ही की थी। इसका मतलब आप मान चुके हैं कि जिस सरकार ने पांच साल काम किया, उसी के अधिकारी नाराज चल रहे हैं।