Punjab Weather : पंजाब में भीषण गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गर्मी पिछले दशकों के रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। हाल ये है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पंजाब के लुधियाना में तो तापमान 47 डिग्री के पार चला गया है। यहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था।

इसे भी पढ़ें – राजा वड़िंग ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, लुधियाना सीट चुने गए लोकसभा सांसद

1958 का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग की माने तो साल 1958 के बाद पहली बार लुधियाना में लगातार दो दिनों से दिन का तापमान 47 से 47.2 डिग्री के बीच चल रहा है। इससे पहले वर्ष 1958 में 17 जून को दिन का तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यही नहीं चंडीगढ़ में दिन का तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 9.1 डिग्री ज्यादा रहा। 1995 में आठ जून को 45.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को गर्मी से बचने की सलाह भी दी है। साथ ही जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने को कहा है। ताकि इस भीषण गर्मी की मार से बचा जा सके।

Share.
Exit mobile version