हरियाणा के पंचकूला में एक रोडवेज की बस पलट गई। इस हादसे में स्कूल के करीब 40 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों को पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में लाया गया।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार बढ़ रहा BJP का कुनबा, हजारों लोगों ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जताई आस्था
वहीं, गंभीर हालत को देखते हुए एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। यह हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ है।