Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रातभर जंग का मैदान बना BHU: छात्र-सुरक्षाकर्मी भिड़ंत में चले ईंट-पत्थर, 3 थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा, क्या है नए बवाल की वजह?
    • M3 फैक्टर पर दांव: मैथिली ठाकुर की पॉलिटिक्स में एंट्री! महिला, मिथिला और म्यूजिक से कैसे बदलेंगी बिहार की राजनीति?
    • तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप, पुलिस ने कसा कानूनी शिकंजा
    • आउट होने के बाद की शर्मनाक हरकत: भारतीय खिलाड़ी के सामने आपत्तिजनक इशारा करना पड़ा भारी, ICC ने फटकार लगाई और सुनाई ये सजा
    • रोहित शेट्टी की नई कॉप फिल्म : 1000 करोड़ी एक्टर जॉन अब्राहम बने पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया
    • कट्टरपंथ को चुनौती : 90% मुस्लिम आबादी वाले देश में क्यों लगा बुर्के पर बैन?
    • Gmail की स्टोरेज हुई फुल? Zoho Mail दे रहा है इतने GB का जबरदस्त स्टोरेज, तुरंत बना लें अकाउंट
    • अहोई अष्टमी पर महादान: संतान के जीवन से हर दुख दूर करने के लिए आज के दिन करें इन चीजों का दान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उदयभान बने हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों के नाम भी घोषित

    उदयभान बने हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों के नाम भी घोषित

    April 28, 2022 देश 2 Mins Read
    Haryana Congress
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) के नए अध्यक्ष के तौर पर भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी उदयभान को कमान सौंपी गई है। लंबे समय से पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा इसकी मांग कर रहे थे कि प्रदेश अध्यक्ष बदलना चाहिए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा से उनकी अदावत जगजाहिर थी। लेकिन दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वालीं कुमारी शैलजा को हटाने पर हाईकमान तैयार नहीं था। ऐसा करने पर उनकी बिरादरी में गलत संदेश जाता। ऐसे में उदयभान को लाकर हाईकमान ने संतुलन बनाने का प्रयास किया है। वह दलित समुदाय से ही आते हैं और भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी भी हैं। इस तरह सोनिया गांधी ने हरियाणा में कलह को खत्म करने की कोशिश की है।

    इसे भी पढ़ें – भाषा विवाद में कूदे कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, कहा हिंदी कभी राष्ट्रभाषा न थी,न आगे होगी

    Haryana Congress – अहम बात यह है कि कांग्रेस हाईकमान ने भूपिंदर सिंह हुड्डा को कमान जरूरी दी है, लेकिन अन्य नेताओं को भी निराश नहीं किया है। यह कहा जा सकता है कि हुड्डा के करीबी को कमान देने के बाद भी हाईकमान ने बैलेंस बनाए रखा है। इसकी वजह यह है कि उदयभान के अलावा पार्टी ने 4 कार्यकारी अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए हैं, जो अलग-अलग नेताओं के करीबी हैं। नए बने कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता को रणदीप सिंह सुरजेवाला का करीबी माना जाता है, जो टीम राहुल का हिस्सा माने जाते हैं। इसके अलावा विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस नेता केवी थॉमस और सुनील जाखड़ के खिलाफ ऐक्शन, सभी पदों से हटाए गए

    इसके अलावा ब्राह्मण समुदाय से आने वाले जितेंद्र कुमार भारद्वाज को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी नेताओं में शुमार किया जाता है, जो प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा गुरुग्राम जिले के अध्यक्ष भी थे। वहीं हाल ही में अध्यक्ष पद से हटाई गईं कुमारी शैलजा के करीबी रामकिशन गुज्जर को भी मौका दिया गया है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं, हालांकि 2014 में नारायणगढ़ सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    न्याय के लिए आत्महत्या : ITBP कमांडेंट ने थानेदार से परेशान होकर दी जान, सुसाइड नोट में बहन से बदसलूकी का जिक्र

    नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल

    बंगाल में ‘SIR’ पर तकरार : CM ममता बनर्जी ने कहा- केंद्र की यह नीति राज्य में लागू नहीं होगी

    मायावती का चौंकाने वाला दांव : लखनऊ रैली में योगी की तारीफ, अखिलेश पर निशाना

    जैश की नई चाल : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटकर अब मैसेज और ब्रेनवॉश से महिलाओं को बना रहा मोहरा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.