चंडीगढ़: हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. सोनीपत नगर निगम के लिए आनंद खत्री और पंचकूला नगर निगम के लिए मनोज अग्रवाल को इनेलो (Haryana Civic Polls 2026) ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है. अंबाला नगर निगम मेयर पद के उम्मीदवार का ऐलान इनेलो आज शाम तक तय कर सकती है.
अभय चौटाला का बीजेपी पर निशाना: इसके अलावा अभय चौटाला ने हरियाणा सरकार को कई मोर्चों पर घेरा. उन्होंने कहा कि “गेहूं खरीद के दौरान पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की मंडियों में ड्यूटी लगाई थी और सहायक केंद्र भी खोले थे, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो. लेकिन सरकार की नीतियों के कारण किसानों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.”
बायोमेट्रिक व्यवस्था पर उठाए सवाल: अभय चौटाला ने कहा कि “सरकार को पहले ही चेताया गया था कि गेहूं खरीद में बायोमेट्रिक प्रक्रिया लागू न की जाए, लेकिन इसके बावजूद इसे लागू किया गया. इस फैसले से किसानों को भारी परेशानी हुई और अब हालात ऐसे हैं कि गेहूं का उठान सही तरीके से नहीं हो पा रहा. देरी के कारण किसानों के (Haryana Civic Polls 2026) खातों में भुगतान भी समय पर नहीं पहुंच रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है.”
