Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फांसी vs इंजेक्शन : मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’
    • करोड़ों का घोटाला! भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी कडाणा विभाग की जमीन
    • कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा
    • धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा : किसानों को ‘सोलर पंप’ की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी
    • बांके बिहारी का ‘खजाना’ खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे से हड़कंप
    • बिहार चुनाव : पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी होड़
    • संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर
    • लव मैरिज के बाद खूनी खेल, दुल्हन के भाई की हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Haryana: कुश्ती में दादरी से बेटियों की नई ”तिकड़ी” तैयार, देश को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में दिला रहीं पदक – Haryana: A New “trio” Of Daughters From Dadri Is Ready In Wrestling, Winning Medals For Country In Internation

    Haryana: कुश्ती में दादरी से बेटियों की नई ”तिकड़ी” तैयार, देश को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में दिला रहीं पदक – Haryana: A New “trio” Of Daughters From Dadri Is Ready In Wrestling, Winning Medals For Country In Internation

    August 12, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Haryana: A new "trio" of daughters from Dadri is ready in wrestling, winning medals for country in internation

    सविता दलाल, रचना परमार और नेहा सांगवान
    – फोटो : अमर उजाला


    प्रदेश और देश में महिला कुश्ती को बढ़ावा देने वाले चरखी दादरी जिले की तीन और बेटियां अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपना लोहा मनवा रही हैं। खास बात ये है कि तीनों ही बेटियों ने गीता, बबीता और विनेश फौगाट की तिकड़ी की तरह माटी के अखाड़े से शुरुआत कर अपनी पहचान बनाई।

    गीता, बबीता और विनेश फौगाट के बाद नेहा सांगवान, सविता दलाल और रचना परमार छोड़ रहीं अपनी प्रतिभा की छाप

    कॅरिअर के शुरुआती दौर में ही बलाली निवासी नेहा सांगवान, पिलाना निवासी सविता और बौंदकलां निवासी रचना परमार ने अपने दांव-पेच से सभी को प्रभावित किया है। हाल ही में तीन बेटियों ने तुर्किये के इस्तांबुल में हुई विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप में जिले का मान बढ़ाया। गांव पिलाना की सविता ने अंडर 17 आयु वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, बौंदकलां की रचना परमार ने अंडर- 17 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत व गांव बलाली की नेहा सांगवान ने अंडर-17 आयु वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक देश को दिलाया। 

    जानिये… किस बेटी की क्या है उपलब्धि

    गीता, बबीता और विनेश की राह पर उभरती महिला पहलवान नेहा सांगवान

    अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता,बबीता, विनेश और रितू फौगाट के गांव से अब नेहा सांगवान महिला कुश्ती का उभरता सितारा है। नेहा ने दिल्ली में अक्तूबर 2018 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 2022 में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। जुलाई 2022 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सितंबर 2022 में राष्ट्रीय फेडरेशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाया। नवंबर 2022 में राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा नेहा मार्च 2023 में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय ओपन चयन स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जून 2023 में किर्गिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।

    किर्गिस्तान के बाद तुर्किये में भी रचना परमार ने जीता पदक

    बौंदकलां निवासी रचना परमार की सफलता में उनके पिता एवं पूर्व सरपंच अजीत नंबरदार का हाथ है। नवंबर 2022 में रोहतक के नांदल भवन में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के 39 किलोग्राम भारवर्ग में रचना परमार ने रजत पदक जीता। इसके बाद सितंबर 2022 में रोहतक एमडीयू में आयोजित स्पर्धा में अंडर-14 आयुवर्ग के 39 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेकर कांस्य पदक हासिल किया। पटियाला में हुई एशियन कुश्ती चैंपियनशिप ट्रायल के अंडर-17 आयुवर्ग के 40 किलोग्राम भारवर्ग में जीता हासिल की। इसके अलावा किर्गिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और हाल ही में तुर्किये संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर गांव, क्षेत्र, प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।

    स्कूल से लेकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर छाई सविता दलाल

    पिलाना निवासी महिला पहलवान सविता दलाल पिछले कई सालों से कुश्ती में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रही हैं। स्कूल स्तर पर उन्होंने चार राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर चार स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा फेडरेशन कप में स्वर्ण, एशियन रेस्लिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण, हरिद्वार और रोहतक में आयोजित रेंकिंग स्पर्धा में स्वर्ण, किर्गिस्तान और तुर्किये में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में सविता दलाल स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में तुर्किये में आयोजित स्पर्धा में उन्होंने तुर्किये की पहलवान को 12-1 से, यूएसए की पहलवान को एकतरफा मुकाबले में 12-0 से हराया था। फाइनल मुकाबले में जापान की पहलवान को 9-6 से हराकर सविता दलाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.