Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने चला ‘लोकप्रियता’ का दांव : बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को दिया टिकट
    • रिटायर्ड आबकारी अधिकारी बना ‘कुबेर’: EOW के छापे में ₹1 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट मिला
    • भोपाल में ‘धान’ पर सियासी संग्राम! जीतू पटवारी अचानक शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद : ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Haryana:बारिश-भूस्खलन से कालका-शिमला रेलमार्ग बाधित, सभी ट्रेनें रद्द, मानसून ने दी दस्तक – Kalka-shimla Rail Route Disrupted Due To Rain-landslides, All Trains Canceled

    Haryana:बारिश-भूस्खलन से कालका-शिमला रेलमार्ग बाधित, सभी ट्रेनें रद्द, मानसून ने दी दस्तक – Kalka-shimla Rail Route Disrupted Due To Rain-landslides, All Trains Canceled

    June 25, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Kalka-Shimla rail route disrupted due to rain-landslides, all trains canceled

    बारिश-भूस्खलन से कालका-शिमला रेलमार्ग बाधित
    –


    हिमाचल के साथ लगते पंचकूला के कुछ इलाकों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के पहुंचते ही कालका-शिमला रेलमार्ग पर शनिवार को भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो गया। इस कारण इस ट्रैक पर चलने वाली आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। सैलानियों को भूस्खलन की वजह से ट्रेनों के रद्द होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।

    कालका रेलवे स्टेशन से सुबह के समय दो टाॅय ट्रेनों को शिमला के लिए रवाना किया गया था। ट्रैक क्लियर नहीं होने के चलते बीच रास्ते से उनको वापस भेज दिया गया। इनमें कालका रेलवे स्टेशन से सुबह 6:20 पर चलने वाली 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस को टकसाल और सुबह 5:45 पर कालका स्टेशन से चलने वाली 42451 शिवालिक डिलक्स को गुम्मन स्टेशन से वापस कालका रेलवे स्टेशन भेजा गया।

    रेलवे के अनुसार कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग समेत शोघी रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा पड़ा है। कई जगह रेलवे ट्रैक पर पेड़ भी गिरे हैं। इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मैनेजर के माध्यम से अंबाला मंडल के अधिकारियों को दी गई है। वर्तमान में ट्रैक से मलबा हटाने का काम चल रहा है।

    इन ट्रेनों को रद्द किया गया

    • रात 3:30 बजे- पैसेंजर टॉय ट्रेन
    • सुबह 5:25 बजे- रेल मोटर कार
    • सुबह 5:45 बजे- शिवालिक डीलक्स
    • सुबह 6:20 बजे- टॉय ट्रेन मेल
    • सुबह 7 बजे- हिमदर्शन
    • सुबह 8:15 बजे-अप मिक्स
    • दोपहर 12:10 बजे : हिमालयन क्वीन
    • दोपहर 1:05 बजे हॉलिडे स्पेशल टाॅय ट्रेन

    कालका-शिमला रेल ट्रैक पर भूस्खलन की वजह से कुछ जगह पत्थर तो कुछ जगह पेड़ गिर गए हैं। इस कारण मलबे की वजह से कई जगह लाइन भी दब गई है। कालका से शिमला जाने वाली और शिमला से कालका आने वाली सभी ट्रेनें शनिवार को रद्द कर दी गईं। जिन लोगों की बुकिंग हुई है, उनमें से ऑनलाइन बुकिंग वालों का ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग वालों का ऑफलाइन रिटर्न आ जाएगा। – सीताराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक कालका रेलवे स्टेशन

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.