Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार चुनाव में बड़ा ऐलान : तेज प्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेंगे चुनाव, JJD ने जारी की पहली लिस्ट
    • BJP ने खरगे परिवार को घेरा : बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा
    • जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस आउट! उमर अब्दुल्ला का दावा- BJP के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल
    • UPSC छात्र को मिला इंसाफ: बैंक की बड़ी गलती पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने ₹7 लाख का ठोका जुर्माना
    • NDA में सीट बंटवारे के बाद ‘नया संग्राम’: अब ‘स्ट्राइक रेट’ पर फंसा पेंच, सहयोगी दल क्यों मचा रहे हैं बवाल?
    • गुजरात में ‘बड़ी सर्जरी’ की तैयारी! CM भूपेंद्र पटेल दिल्ली में, अमित शाह के साथ कैबिनेट फेरबदल पर ‘मेगा मंथन’
    • सेना की जिप्सी पलटी, एक मेजर शहीद, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत तीन अधिकारी घायल
    • कनाडा पुलिस का कड़ा एक्शनः डाक चोरी के खेल में धरे गए 8 पंजाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Haryana:फतेहाबाद में पहुंचे सीएम मनोहर लाल, कहा- विभाजन की पीड़ा भूले नहीं भुलाई जा सकती – Haryana Cm Manohar Lal Arrived In Fatehabad, Said- Pain Of Partition Cannot Be Forgotten

    Haryana:फतेहाबाद में पहुंचे सीएम मनोहर लाल, कहा- विभाजन की पीड़ा भूले नहीं भुलाई जा सकती – Haryana Cm Manohar Lal Arrived In Fatehabad, Said- Pain Of Partition Cannot Be Forgotten

    August 14, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Haryana CM Manohar Lal arrived in Fatehabad, said- pain of partition cannot be forgotten

    हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
    – फोटो : अमर उजाला


    मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का सोमवार व मंगलवार को फतेहाबाद में प्रवास है। सोमवार को उन्होंने फतेहाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। फतेहाबाद की अनाज मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देश की आजादी व विभाजन का दर्द झेल चुके लोगों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस अवसर पर कहा कि 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान से अनेक लोग अपने घर बार को छोड़कर भारत में आए थे।

    उन्होंने अनेक यातनाएं सहीं, लेकिन उनमें स्वाभिमान था और काम करने की नियत। यही कारण है कि वह भारत देश की प्रभुता और देश की संस्कृति से जुड़े। उन्होंने कहा कि विभाजन की इस पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उस समय अमानवीय हरकतें हुई, लेकिन पीड़ा और दर्द को भुलाकर आज विभाजित लोगों ने पूरे देश में अपना कर्म करके नाम कमाया है।

    इसी को देखते हुए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विभाजन की उस पीड़ा को सहन करना आसान नहीं, लेकिन आज जो लोग पाकिस्तान से देश में आए, उन्होंने अच्छा काम किया है। आज उन लोगों को भी याद करने का भी समय है, जो विभाजन के दौरान अपनी जान गवां चुके हैं। इस दौरान सीएम ने विधायक सुभाष सुधा को मुखोदित करते हुए सभी विधायकों से पंचनद स्मारक ट्रस्ट के लिए 51-51 लाख रुपये देने की घोषणा करवाई। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट को 11 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। 

    समय पर पहुंचे सीएम

    मुुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फतेहाबाद की अनाज मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहर एक बजे आने का कार्यक्रम था और वह नियत समय पर कार्यक्रम में पहुंच गए। उनके साथ प्रदेश के पंजाबी समाज के विधायकों के अलावा सांसद सुनीता दुग्गल, फतेहबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा भी स्टेज पर मौजूद थे। साथ ही स्टेज पर स्वामी धर्मदेव महाराज, विधायक सुभाष सुधा, विनोद भ्याणा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, घनश्याम अरोड़ा सहित पूरे प्रदेश से पंचनद स्मारक ट्रस्ट से जुडे लोग पहुंचे हुए थे।

    लोगों के लिए था खाने का प्रबंध

    फतेहाबाद की अनाज मंडी में विभाजन विभीषिका स्मृति समारोह में आने वाले लोगों के लिए भोजन की भरपूर व्यवस्था की गई थी। करीब 10 हजार लोगों का भोजन बनाया गया था। वहीं सीएम ने स्वयं लोगों के बीच में जाकर भोजन का आनंद लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब अफसर खंगालेंगे सबूत

    केजरीवाल का हमला : ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फेंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता

    हरियाणा कैडर के IPS वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा बवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.