Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Haryana:अब फैमिली आईडी में 18 साल तक के बच्चों की होगी डीओबी टैगिंग, जोनल अधिकारी करेंगे पोर्टल पर अपलोड – Now Children Up To 18 Years Of Age Will Have Dob Tagging In Family Id

    Haryana:अब फैमिली आईडी में 18 साल तक के बच्चों की होगी डीओबी टैगिंग, जोनल अधिकारी करेंगे पोर्टल पर अपलोड – Now Children Up To 18 Years Of Age Will Have Dob Tagging In Family Id

    September 2, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Now children up to 18 years of age will have DOB tagging in Family ID

    अपने परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक करवाने पहुंचे लोग।

    विस्तार

    हरियाणा में अब परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में 18 साल तक के बच्चों की डीओबी टैंगिंग (जन्म प्रमाण पत्र का सत्यापन) होगी। इसके लिए पूरे प्रदेश भर के 22 जिलों में खंड स्तर पर जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कस्बाई और ग्रामीण के अलावा शहरी दायरे को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर प्रत्येक जोन में जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

    ये अधिकारी प्रत्येक परिवार पहचान पत्र में दर्ज बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, उनके स्कूल के शैक्षणिक मार्कशीट के अलावा वोटर आईडी कार्ड की जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड करेंगे। प्रदेश में सबसे अधिक बच्चे नूंह जिला में हैं, जबकि सबसे कम बच्चे चरखी दादरी जिला में हैं। इनकी पोर्टल पर डीओबी टैगिंग की जानी हैं।

    प्रदेशभर में परिवार पहचान पत्र में दर्ज परिवार का डाटा लगातार अपडेट किया जा रहा है। परिवार में 18 से 40 साल तक के व्यक्ति की जानकारी पहले ही दर्ज की जा चुकी है, जबकि अब शून्य से 18 साल तक के बच्चों की जन्म प्रमाण से जुड़ी डीओबी टैगिंग का काम अब शुरू किया है। इसके तहत प्रत्येक जिले के खंड स्तर पर जोनल अधिकारियों को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोनल मैनेजर नगर पालिका और नगर परिषद दायरे के अलावा ग्रामीण (आउटर) दायरे में आने वाले सभी बच्चों के डीओबी टैगिंग कराएंगे।

    इसके लिए प्रत्येक परिवार को अपने परिवार में शामिल बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन अपलोड कराना होगा। जिन बच्चों के वोटर आईडी कार्ड बने हैं उन्हें भी अपलोड किया जाएगा। इसी के साथ इन बच्चों की शैक्षणिक परीक्षा की मार्कशीट को भी अपलोड किया जाएगा।

    मानव सूचना संसाधन विभाग के पास फैमिली आईडी से जुड़ा डाटा मौजूद है, जिसमें बच्चों की संख्या भी दर्शायी गई है। हालांकि कुछ परिवारों में बच्चों और बड़ों की जन्म प्रमाण से जुड़ी वेरिफिकेशन हो चुकी है। मगर, प्रत्येक जिला में अब भी 80 फीसदी से अधिक बच्चों और वयस्क के साथ बुजुर्गों की जन्म प्रमाण से जुड़ी वेरिफिकेशन नहीं हो पाई है, जिस कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से भी ये परिवार वंचित हैं।

    परिवार पहचान पत्र में 18 साल तक के बच्चों की डीओबी टैगिंग का काम शुरू किया गया है। करीब दस दिनों तक ये कार्य जारी रहेगा। इस अवधि में प्रत्येक परिवार अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों को पोर्टल पर अपलोड कराए। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक जोनल मैनेजर नियुक्त किया है। ये जोनल मैनेजर शहरी दायरे में नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र में बीडीपीओ कार्यालय में बैठेंगे। इनके समक्ष जाकर बच्चों की डीओबी टैगिंग कराई जा सकती है।

    -खुशवंत सिंह जिला समन्वयक मानव सूचना संसाधन विभाग भिवानी।

    जिला                  बच्चों की संख्या

    1. अंबाला             3569

    2. भिवानी             2969

    3. चरखी दादरी     1207

    4. फरीदाबाद        5413

    5. फतेहाबाद         2123

    6. गुरुग्राम            3251

    7. हिसार              4642

    8. झज्जर              2243

    9. जींद                 3396

    10. कैथल             2420

    11. करनाल           4611

    12. कुरुक्षेत्र           2234

    13. महेंद्रगढ़          2023

    14. नूंह                 7665

    15. पलवल            4536

    16. पंचकूला          2022

    17. पानीपत          3872

    18. रेवाड़ी            2071

    19. रोहतक          3049

    20. सिरसा           3156

    21. सोनीपत         4896

    22. यमुनानगर      3233

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब अफसर खंगालेंगे सबूत

    केजरीवाल का हमला : ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फेंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता

    हरियाणा कैडर के IPS वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा बवाल

    डॉक्टर हत्याकांड का आरोपी ढेर!, 1 लाख के इनामी बदमाश का गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर

    हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Thar; पांच लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.