
पानीपत में तीज महोत्सव कार्यक्रम
– फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज पर शनिवार को पानीपत में हो रहे प्रदेश स्तरीय उत्सव में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं है। यहीं कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने भी शिरकत किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को झूला झूलाया है। यहां केवल महिलाओं और लड़कियों को प्रवेश दिया गया है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सीसीटीवी की मदद से नजर रखी जा रही है।
पांच सौ बसों को लगाया
महिलाओं के झूलने के लिए 101 झूले भी डालने के साथ पारंपरिक पकवान के स्टाॅल लगाए गए हैं। करीब 25 हजार महिलाओं को तीज पर देने के लिए कौथली तैयार कराई गई है। सम्मानित होने वाली महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। प्रदेशभर में महिलाओं को आयोजन स्थल पर लाने के लिए करीब पांच सौ बसों को लगाया है।
हरे रंग की 20 हजार से ज्यादा कुर्सी लगवाई
समारोह स्थल पर अलग से उद्घोषणा कक्ष, पुलिस पोस्ट, कंट्रोल व रिसेप्शन आदि स्थापित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर 20 हजार से ज्यादा हरे रंग की कुर्सी लगाई गई हैं। पेयजल का विशेष प्रबंध किया गया है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर 150 शौचालयों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य व आयुष विभाग शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ एंबुलेंस तैनात की गई है।