हरियाणा के हांसी में नेशनल हाईवे-10 (NH-10) मार्केट में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जॉकी शोरूम के 24 वर्षीय मैनेजर सूरज जैन की उसके ही दोस्तों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शुरुआती (Hansi Murder Case) जांच में सामने आया है कि हत्या की मुख्य वजह एक लड़की (गर्लफ्रेंड) को लेकर चल रहा आपसी विवाद था।

📹 सिगरेट पीने के बहाने मौत का जाल

वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया। शनिवार रात करीब 8 बजे, एक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर चार युवक मार्केट पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक दोस्त पहले सूरज के पास आता है और उसे विश्वास में लेने के लिए उसकी जेब से सिगरेट निकालकर पीता है। जैसे ही सूरज बेफिक्र हुआ, दूसरे साथी ने मारपीट शुरू कर दी और अचानक चाकू निकालकर सूरज के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

📉 रसूखदार परिवार और संघर्ष की कहानी

मृतक सूरज जैन इलाके के नामी और रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता था। वह मशहूर वकील ओपी जैन का पोता था। हालांकि, पारिवारिक संपत्ति बिकने और भारी कर्ज के चलते परिवार की माली (Hansi Murder Case) हालत बिगड़ गई थी और वे हिसार में किराए के मकान में रहने को मजबूर थे। सूरज अपनी मेहनत से शोरूम में मैनेजर की नौकरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था।

 

 

 

Share.
Exit mobile version