AI की दौड़ में हर कंपनी आगे रहना चाहती है, यही वजह है कि हर कुछ समय बाद एआई असिस्टेंट को स्मार्ट बनाने के लिए नए फीचर को लाया जाता है. अब Google ने भी Gemini को पहले से ज्यादा (google gemini becomes smarter) स्मार्ट बनाने के लिए इसमें नए Personal Intelligence फीचर को शामिल किया है. जेमिनी में जुड़े इस नए फीचर के आने के बाद अब यूजर्स को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस और सटीक जवाब मिलेंगे.

Google CEO Sundar Pichai ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ये कदम जेमिनी ऐप के यूज़र्स की सबसे बड़ी रिक्वेस्ट में से एक को पूरा करता है. पर्सनल इंटेलिजेंस के आने से अब यूजर्स को पहले से ज्यादा सटीक जवाब मिलेंगे, इसके अलावा यूजर्स अब जेमिनी ऐप को चुनिंदा गूगल ऐप्स से भी कनेक्ट कर सकते हैं. पिचाई ने कहा, हमारे यूजर्स की सबसे बड़ी रिक्वेस्ट को पूरा करते हुए, हम @GeminiApp में पर्सनल इंटेलिजेंस को शामिल कर रहे हैं. अब आप और भी ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस के लिए Google Apps से सुरक्षित रूप से कनेक्ट कर सकते हैं.

google gemini becomes smarter – गूगल के अनुसार, ये नया फीचर एडवांस्ड रीजनिंग क्षमताओं और कनेक्टेड सोर्स से खास जानकारी निकालने की क्षमता को एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है. अब जेमिनी यूजर की जरूरतों को और भी बेहतर ढंग से समझते हुए जवाब दे पाएगा. उदाहरण के लिए, कनेक्ट होने के बाद ऐप ज्यादा कॉन्टेक्स्ट-अवेयर और पर्सनलाइज़्ड जवाब देने के लिए ईमेल या फ़ोटो से डिटेल्स का इस्तेमाल कर सकता है.

 

Share.
Exit mobile version