Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बरेली के कस्तूरबा गांधी विद्यालय से छात्रा गायब, तलाश जारी

    बरेली के कस्तूरबा गांधी विद्यालय से छात्रा गायब, तलाश जारी

    July 7, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शेरगढ़ से कक्षा छह की एक छात्रा के गायब होने की खबर है। वार्डन की शिकायत पर शेरगढ़ थाने में छात्रा (Girl Student Missing) की गुमशुदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी छात्रा की तलाश में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि बहेड़ी के उप जिलाधिकारी अजय उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंचकर छात्रा के गायब होने के बारे में जानकारी ली।

    इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत के लिए तैयार काशी, जगह-जगह पुष्पवर्षा की तैयारी

    बरेली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को छात्रा के गायब होने की सूचना मिलते ही विद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि छात्रा की तलाश कराई जा रही है और वह विद्यालय से कैसे गायब हुई, इसकी जांच जारी है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शेरगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की
    गई है और पुलिस के साथ सर्विलांस टीम छात्रा की तलाश में जुटी है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी धन सिंह ने अपनी 12 वर्षीय बेटी तनु का प्रवेश बीते वर्ष अप्रैल में कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कराया था।

    इसे भी पढ़ें – चीनी नागरिक नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंचा, एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

    Girl Student Missing – उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छात्राएं नहाने गई थीं और स्नान के बाद अपने-अपने कक्ष में लौट गईं, लेकिन तनु वापस नहीं आई। अधिकारी के अनुसार, सहपाठी छात्राओं ने तनु को देर तक विद्यालय में खोजा, लेकिन जब वह नहीं मिली, तो इसकी जानकारी वार्डन रेखा शर्मा को दी। उन्‍होंने बताया कि रेखा शर्मा ने तत्काल इसकी सूचना तनु के परिजनों को दी।अधिकारी के मुताबिक, तनु के परिजन काफी देर तक उसके घर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब वह नहीं पहुंची, तो उन्होंने वार्डन रेखा शर्मा के साथ शेरगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर

    रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी मार्केट में हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.