भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले में बोरवेल में गिरी बच्ची की आज तड़के मौत के मामले में पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की (Girl Dies After Falling Into Borewell) आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। श्री चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, राजगढ़ जिले के पिपलिया रसोड़ा में मासूम बच्ची के बोरवेल में गिरने के पश्चात आज भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसके निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। दु:ख की इस घड़ी में हम सब मासूम के परिजन के साथ हैं एवं बच्ची के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – हार के बाद EVM पर बोले दिग्विजय, चिप वाली कोई भी मशीन की जा सकती है हैक

पुलिस सूत्रों के अनुसार माही नाम की बालिका अपनी मां और मामी के साथ कल शाम खेत से घर लौट रही थी। इसी बीच अचानक बालिका खेत में आठ दिन पूर्व हुए बोरवेल में गिर गयी। बोरवेल सूखा निकलने के कारण उसे खुला छोड़ दिया गया था। दुर्भाग्य से बालिका उसमें करीब 30 फिट गहरायी में चली गयी। घटना के बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और देर रात्रि बालिका को बोरवेल से निकाल लिया गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से भोपाल रैफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : मोदी लहर का असर, 18 साल बाद भी नहीं छोड़ा ‘भगवा’ का साथ

Girl Dies After Falling Into Borewell – बालिका को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने उपचार के दौरान तड़के दमतोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बालिका सोमवार को उसके मामा के साथ देवास से आई थी। कल वह खेत पर संतरे खाने गई थी। घर लौटते समय शाम को वह बोरवेल में गिर गयी।

Share.
Exit mobile version