Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्वालियर को रेलवे बोर्ड की सौगात: नैरोगेज म्यूजियम बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, नागपुर की तर्ज पर होगा विकास
    • पति की शहादत से अनजान: पत्नी ने रातभर की करवा चौथ की पूजा, सुबह बलिदानी पति का चेहरा देख दुनिया उजड़ी
    • मालिक की क्रूरता: मौत से जूझता रहा कर्मचारी, मालिक ने मदद के बजाय सामने बैठकर चलाया मोबाइल, हुई दर्दनाक मौत
    • भोपाल में खाकी का काला चेहरा: पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत, हंगामे के बाद 2 कांस्टेबल निलंबित
    • रातभर जंग का मैदान बना BHU: छात्र-सुरक्षाकर्मी भिड़ंत में चले ईंट-पत्थर, 3 थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा, क्या है नए बवाल की वजह?
    • M3 फैक्टर पर दांव: मैथिली ठाकुर की पॉलिटिक्स में एंट्री! महिला, मिथिला और म्यूजिक से कैसे बदलेंगी बिहार की राजनीति?
    • तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप, पुलिस ने कसा कानूनी शिकंजा
    • आउट होने के बाद की शर्मनाक हरकत: भारतीय खिलाड़ी के सामने आपत्तिजनक इशारा करना पड़ा भारी, ICC ने फटकार लगाई और सुनाई ये सजा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रियंका गांधी ने गाजा पर “निर्मम बमबारी” की निंदा की, सरकार से सही का साथ देने को कहा

    प्रियंका गांधी ने गाजा पर “निर्मम बमबारी” की निंदा की, सरकार से सही का साथ देने को कहा

    December 7, 2023 देश 2 Mins Read
    Gaza Bombing
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने गाजा पर निर्मम तरीके से (Gaza Bombing) जारी बमबारी की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक सदस्य होने के नाते यह भारत का कर्तव्य है कि वह सही का साथ दें और जल्द से जल्द संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। कांग्रेस महासचिव ने सोशल मीडिया मंच  एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा कि भारत हमेशा सही के साथ खड़ा हुआ है और आजादी के लिए फलस्तीनी लोगों के लंबे संघर्ष की शुरुआत से ही उनका समर्थन करता रहा है।

    इसे भी पढ़ें – शासन के लिए भाजपा लोगों की सबसे पसंदीदा पार्टी बन गई है : प्रधानमंत्री मोदी

    उन्होंने कहा,गाजा पर निर्मम बमबारी युद्धविराम से पहले से भी अधिक बर्बरता के साथ जारी है। खाद्य आपूर्ति की किल्लत है, चिकित्सा सुविधाओं को नष्ट कर दिया गया है और मूलभूत सुविधाओं को भी बंद कर दिया गया है।  प्रियंका ने कहा कि एक पूरा देश खत्म किया जा रहा है।उन्होंने दावा किया कि तकरीबन 10,000 बच्चों, 60 से अधिक पत्रकारों और सैकड़ों चिकित्सा कर्मियों समेत 16,000 निर्दोष नागरिकों की हत्या की गयी है। उन्होंने कहा, इन लोगों के भी हमारी तरह सपने और उम्मीदें हैं। हमारी आंखों के सामने ही उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतारा जा रहा है। हमारी मानवता कहां है?

    इसे भी पढ़ें – आम लोगों की बात छोड़िए, सांसदों का घर छीना जा रहा है : राघव चड्ढा

    Gaza Bombing – कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमेशा सही के साथ खड़ा रहा है। हमने दक्षिण अफ्रीका की रंगभेदी सरकार के खिलाफ प्रतिबंधों के लिए लड़ाई लड़ी। हमने फलस्तीन में आजादी के लिए अपने भाइयों और बहनों के लंबे संघर्ष की शुरुआत से ही उनका समर्थन किया है और अब हम धरती से उनका नामोनिशान मिटाने के लिए हो रहे नर संहार को लेकर कुछ नहीं कर रहे हैं?  प्रियंका ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक सदस्य होने के नाते यह भारत का कर्तव्य है कि वह सही का साथ दे। उन्होंने कहा, हमें जल्द से जल्द संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    न्याय के लिए आत्महत्या : ITBP कमांडेंट ने थानेदार से परेशान होकर दी जान, सुसाइड नोट में बहन से बदसलूकी का जिक्र

    नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल

    RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    बंगाल में ‘SIR’ पर तकरार : CM ममता बनर्जी ने कहा- केंद्र की यह नीति राज्य में लागू नहीं होगी

    मायावती का चौंकाने वाला दांव : लखनऊ रैली में योगी की तारीफ, अखिलेश पर निशाना

    जैश की नई चाल : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटकर अब मैसेज और ब्रेनवॉश से महिलाओं को बना रहा मोहरा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.