नई दिल्ली : दिल्ली से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जिसने ओडिशा से लेकर देश की राजधानी तक हड़कंप मचा दिया है। यहां तीन लोगों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया फिर उनमें से एक उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर लहूलुहान हालत में उसे सड़क (Gang Rape Of Mentally Ill Woman) किनारे फेंक फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में रंगा सियार खुलेआम घूम रहा है : मनोज तिवारी
Gang Rape Of Mentally Ill Woman – युवती की हालत इतनी खराब थी कि वह पुलिस जांच में सहयोग भी नहीं कर पा रही थी। छोटे-छोटे हिंट के आधार पर दिल्ली पुलिस करीब 21 दिन बाद तीनों आरोपियों तक पहुंची। अब जाकर दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है, जिससे युवती के साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी सामने आई है। दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने ओडिशा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दरिंदों में कबाड़ी, भिखारी और ऑटो चालक शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – 11 नवंबर से AAP शुरू कर रही है ‘जिला पदाधिकारी सम्मेलन’ : गोपाल राय
पुलिस जांच में सामने आया,आरोपितों ने युवती के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। इन्होंने दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बार- बार हुई हैवानियत से युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग ऑटो को भी जब्त कर लिया है।आरोपितों ने उसे अर्धनग्न अवस्था में सराय काले खां फेंक दिया था। पुलिस ने 21 दिन बाद तीन आरोपितों ऑटो चालक प्रभु, कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाला प्रमोद और शमशुल लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से वारदात में प्रयोग ऑटो, पीड़िता के खून से सने कपड़े व शातिरों के कपड़े बरामद किए हैं।