पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पार्टी ने बुधवार को “शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल” नाम से एक बड़ा (four glorious years) राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया, जिसके जरिए सरकार अपने कामकाज का रिकॉर्ड सीधे गांवों और शहरी वार्डों में जाकर लोगों तक पहुंचा रही है।

इस अभियान के तहत मंत्रियों, विधायकों और हलका प्रभारियों ने एक ही दिन में करीब 1,000 गांवों और वार्डों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और पंजाब सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अभियान में जनता की जबरदस्त भागीदारी देखी गई और लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शासन और कल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी पर संतोष जताया।

इसे भी पढ़ें – पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

शाम चौरासी में लोगों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा, “आज पंजाब के सरकारी स्कूलों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां तक कि भारत सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में भी माना गया है कि पंजाब के स्कूल नंबर वन बन गए हैं। 28,000 से अधिक शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती और उन्हें फिनलैंड तथा सिंगापुर में प्रशिक्षण देने का नतीजा है कि पंजाब के छात्र अब जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।”

four glorious years – लुधियाना पश्चिम में बिजली क्षेत्र के सुधारों पर प्रकाश डालते हुए बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, “मान सरकार ने पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य करके इतिहास रच दिया है। पहले लोगों को भारी बिलों का डर सताता था, लेकिन आज उन्हें 24 घंटे बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के साथ-साथ बड़ी राहत मिल रही है।”

 

Share.
Exit mobile version