Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिंदे बनाम उद्धव की असली लड़ाई: संभाजीनगर क्यों बना शिवसेना के कब्जे की जंग का अखाड़ा?
    • केजरीवाल का हमला: ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फिंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता
    • उत्तराखंड में शीत लहर की दस्तक: केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे, हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका, वीकेंड पर भारी बर्फबारी का अलर्ट
    • रिश्ता शर्मसार: झुंझुनूं में पिता ने खुद ही किया बेटी का अपहरण, पूरी वारदात CCTV में कैद
    • मानवता की मिसाल: 25 लाख का इलाज गांव वालों ने कराया मुफ्त, बच्ची को मिला नया जीवन
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास : पंजाब के छात्र अब Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • अमृतसर-जालंधर में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, खेलों में जल्द पूरे देश में नंबर वन होगा पंजाब- ‘CM मान’
    • पंजाब सरकार की ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ नीति ने बदल दिया उद्योग जगत का चेहरा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कौन थे कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

    कौन थे कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

    January 24, 2024 देश 4 Mins Read
    कौन थे कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भारतीय राजनीति में ऐसे चंद ही लोग हैं, जो आज भी लोगों के लिए मिसाल है। इन्हीं में से एक थे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर। जिन्हें केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाएगा। आपको बता दें कि कर्पूरी ठाकुर को उनकी लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता है।

    उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। बड़े होने पर राजनीति में आ गए और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जो आजीवन खुला रहा। वे कांग्रेस की नीतियों के विरोधी थे और स्पष्टवादी नेता थे। मन में कुछ नहीं रखते थे। एक समय ऐसा आया जब आपातकाल में इंदिरा गांधी उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती थीं पर कामयाब नहीं हो सकीं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से, जिस जननायक ने 35 साल पहले दुनिया को अलविदा कहा और अब उन्हें भारत रत्न मिलेगा।

    इसे भी पढ़ें: हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लब देव से मिले पूर्व सांसद और बीजेपी नेता डॉक्टर अशोक तंवर

    2 बार रहे बिहार के सीएम

    यह तो आप सभी जानते हैं कि आजकल मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा कितनी सख्त होती है, पर कल्पना कीजिए कि एक मुख्यमंत्री बाइक पर बैठ कर कुछ विदेशी पत्रकारों से मिलने जाए और राह चलते लोग ठिठकते रहें। पर यह सच है।

    कर्पूरी ठाकुर इतने ही सरल थे। आम लोगों की फरियाद भी उतनी ही तल्लीनता से सुनते थे, जितने तल्लीन होकर प्रदेश  का कोई अहम काम निपटाते थे। कर्पूरी ठाकुर ने 1952 में पहली बार बिहार विधानसभा का चुनाव जीता और महज 28 वर्ष की उम्र में विधायक बने। इसके बाद जब तक जीवित रहे लोकतंत्र के किसी न किसी सदन में सदस्य के रूप में मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें: दिल्ली में ठंड से मामूली राहत, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस

    बिहार की सत्ता उन्होंने 1970 से 1979 के बीच 2 बार मुख्यमंत्री के रूप में संभाली। वह 22 दिसंबर 1970 को पहली बार मुख्यमंत्री बने पर उनकी सरकार 163 दिन ही चली थी। 1977 में जनता पार्टी की जीत के बाद वे फिर सीएम बने पर तब भी 2 साल से भी कम समय तक उनका कार्यकाल रहा। उनका 17 फरवरी, 1988 को निधन हो गया था।

    नाई समाज से संबंध रखने वाले ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को हुआ था। उन्हें बिहार की राजनीति में 1970 में पूरी तरह शराब पाबंदी लागू करने का श्रेय दिया जाता है। समस्तीपुर जिले में जिस गांव में उनका जन्म हुआ था, उसका नामकरण बाद में कर्पूरी ग्राम कर दिया गया था।

    इसे भी पढ़ें: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर बोले Elon Musk, कहा- ऐसा ना होना बकवास

    पीएम ने दी श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

    उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।

    इसे भी पढ़ें – रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, आमजन के लिए खुले कपाट

    वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता दल की बहुत पुरानी मांग पूरी हो रही है जिससे समाज के वंचित तबकों में सकारात्मक संदेश जाएगा।बता दें कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए लंबे समय मांग उठ रही थी। इससे पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने ठाकुर को भारत रत्न देने के साथ-साथ उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की मांग की थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बंगाल में ‘SIR’ पर तकरार : CM ममता बनर्जी ने कहा- केंद्र की यह नीति राज्य में लागू नहीं होगी

    जनसुराज की पहली लिस्ट में दिग्गजों के रिश्तेदार: कर्पूरी ठाकुर की पोती से लेकर RCP सिंह की बेटी तक

    उम्मीदवारों की लिस्ट पर सस्पेंस खत्म? CEC की बैठक कब, BJP कब करेगी नामों का ऐलान?

    बिहार में चुनाव से पहले हाई अलर्ट: पटना और गया एयरपोर्ट से दो संदिग्ध गिरफ्तार

    मायावती का चौंकाने वाला दांव : लखनऊ रैली में योगी की तारीफ, अखिलेश पर निशाना

    जैश की नई चाल : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटकर अब मैसेज और ब्रेनवॉश से महिलाओं को बना रहा मोहरा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.