Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिंदे बनाम उद्धव की असली लड़ाई: संभाजीनगर क्यों बना शिवसेना के कब्जे की जंग का अखाड़ा?
    • केजरीवाल का हमला: ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फिंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता
    • उत्तराखंड में शीत लहर की दस्तक: केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे, हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका, वीकेंड पर भारी बर्फबारी का अलर्ट
    • रिश्ता शर्मसार: झुंझुनूं में पिता ने खुद ही किया बेटी का अपहरण, पूरी वारदात CCTV में कैद
    • मानवता की मिसाल: 25 लाख का इलाज गांव वालों ने कराया मुफ्त, बच्ची को मिला नया जीवन
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास : पंजाब के छात्र अब Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • अमृतसर-जालंधर में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, खेलों में जल्द पूरे देश में नंबर वन होगा पंजाब- ‘CM मान’
    • पंजाब सरकार की ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ नीति ने बदल दिया उद्योग जगत का चेहरा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने 22 सदस्यीय टीम का किया गठन, ललन सिंह के करीबियों को किया बाहर

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने 22 सदस्यीय टीम का किया गठन, ललन सिंह के करीबियों को किया बाहर

    January 20, 2024 बिहार 3 Mins Read
    Formation Of New Team Of JDU
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार ने शनिवार को नई कमेटी का गठन किया है। खास बात ये है कि इस कमेटी में ललन सिंह की पुरानी टीम के लोगों पर कैंची चली है। नीतीश कुमार ने खुद सहित सिर्फ 22 लोगों की टीम बनायी है, जिसमें एक (Formation Of New Team Of JDU) सलाहकार, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 11 महासचिव, 6 सचिव और एक प्रवक्ता शामिल हैं। नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने नये पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नीतीश कुमार ने पहला फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर किया है। ललन सिंह के समय मंगनी लाल मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गये थे। नीतीश ने उन्हें हटाकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

    इसे भी पढ़ें – लीडरशिप की कमी के चलते बिहार अब भी पिछड़ा राज्य : मोहन यादव

    केसी त्यागी को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता के साथ-साथ नीतीश कुमार का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। त्यागी पहले से इसी पद पर थे। इसके साथ सांसद आलोक कुमार सुमन को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की संख्या आधी कर दी है।ललन सिंह के समय पार्टी के 22 राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश ने 11 महासचिव बनाए हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को महासचिव बना दिया गया है। साथ ही सांसद रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाक आलम, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान और इंजीनियर सुनील कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

    इसे भी पढ़ें – नीतीश कुमार ने I,N.D.I.A. का संयोजक बनने से किया इंनकार

    Formation Of New Team Of JDU – नीतीश कुमार ने सचिव पद पर 6 नेताओं को जगह दी है। पहले 7 राष्ट्रीय सचिव हुआ करते थे। नीतीश की नई कमेटी में विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और एम निसार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नीतीश की नई कमेटी में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खास पूर्व राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह को पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा सांसद गिरधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व सांसद दसई चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी, आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, रामकुमार शर्मा, यूपी के पूर्व विधायक धनंजय सिंह, कमर आलम को नई कमेटी से हटाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जनसुराज की पहली लिस्ट में दिग्गजों के रिश्तेदार: कर्पूरी ठाकुर की पोती से लेकर RCP सिंह की बेटी तक

    उम्मीदवारों की लिस्ट पर सस्पेंस खत्म? CEC की बैठक कब, BJP कब करेगी नामों का ऐलान?

    बिहार में चुनाव से पहले हाई अलर्ट: पटना और गया एयरपोर्ट से दो संदिग्ध गिरफ्तार

    महागठबंधन का मास्टरस्ट्रोक : RJD ने पेश किया 3-3 उपमुख्यमंत्री फॉर्मूला, कांग्रेस-VIP को ऐसे साधा जाएगा

    तेजस्वी का डबल दांव: दो सीटों से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, बिहार की राजनीति में आया उबाल

    Y कैटेगरी सुरक्षा में रहेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, CRPF के 11 जवान करेंगे हिफाजत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.