छत्तीसगढ़ का देवभोग, जहां से जगन्नाथ धाम पुरी के लिए भोग जाता है, ऐसा धार्मिक एवं आस्था का स्थान देवभोग के रुमाल में प्रशासन के नाक के नीचे नंगा नाच का आयोजन किया गया. इस नंगा नाच (forgot dignity of post) के कार्यक्रम में बाकायदा मैनपुर के एसडीएम डॉक्टर तुलसीदास मरकाम भी आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर नोटों की झाड़ियां बरसाते दिखे.

दरअसल, पूरा मामला मैनपुर विकासखंड के रुमाल गांव का है, जहां ओपेरा आयोजन के नाम पर और मनोरंजन के नाम पर आयोजन रखा गया था, लेकिन मनोरंजन के बदले अश्लीलता जमकर फैलाई गई. बाकायदा इस आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम द्वारा अनुमति भी दी गई थी, एवं कार्यक्रम से पहले बार बालाओं द्वारा सोशल मीडिया पर दर्शकों को आमंत्रित किया गया था.

इसे भी पढ़ें – वैशाली नगर में राजू खान को लेकर बीजेपी में विवाद, थाने में शिकायत हुई दर्ज

इस पूरे आयोजन में जमकर पैसों की झाड़ियां लगाई गईं. लगातार जिस तरीके से वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, उसके बाद कार्रवाई भी शुरू हो गई है. अश्लील हरकत करते हुए पुलिसकर्मी भी वीडियो में दिख रहे हैं, वहीं दर्शक भी नजर आ रहे हैं. पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर थी, मैनपुर के एसडीएम, वे भी बार बालाओं के साथ झूमते हुए, पैसे उड़ाते हुए एवं चांस मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

forgot dignity of post – इस पूरे मामले पर गरियाबंद के कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने कार्रवाई करते हुए मैनपुर के एसडीएम डॉक्टर तुलसीदास मरकाम को कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया है. वहीं जांच टीम बनाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है. गरियाबंद की एसपी वेदव्रत सिरमौर ने तीन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है.

Share.
Exit mobile version