Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सीएम योगी सहित 16 मंत्री जायेंगे 20 देशों के दौरे पर, विदेशी निवेश लाने के लिए करेंगे यूपी की ब्रांडिंग

    सीएम योगी सहित 16 मंत्री जायेंगे 20 देशों के दौरे पर, विदेशी निवेश लाने के लिए करेंगे यूपी की ब्रांडिंग

    November 12, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Foreign Tour
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी टीम इस महीने पूंजी निवेश लाने को 20 अलग-अलग देशों (Foreign Tour) की यात्रा पर निकल रही है। मुख्यमंत्री उद्योग व कारोबार के बड़े गंतव्य लंदन, न्यूयार्क, डैलेस, शिकागो व सैनफ्रांसिस्को का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मकसद विभिन्न देशों में जाकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों व कंपनियों को आमंत्रित करना व यूपी में निवेश के लिए तैयार करना है। यह समिट लखनऊ में अगले साल 10 से 12 फरवरी तक होनी है। इसके जरिए योगी सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश यूपी में लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विदेशों में यूपी की ब्रांडिंग करने को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय शहरों में निवेशकों के साथ बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री के अलावा जाने वाले मंत्री भी अलग अलग दिन विदेशों का दौरा कर कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे और यूपी में निवेश की आपार संभावनाओं के बारे में बताएंगे। हर समूह में दो मंत्री रखे गए हैं।

    इसे भी पढ़ें – अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन लड़ेंगी महापौर का चुनाव, मायावती से मिलकर मांगेंगी समर्थन

    मुख्यमंत्री इन दिनों विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में लगे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अभी उनके दौरे शुरू होने हैं। उसी  हिसाब उनके जाने के कार्यक्रम तय होगा। माना जा रहा है कि वह 28 नवंबर तक यात्रा पर निकलेंगे। अमेरिका व ब्रिटेन की यह उनकी पहली यात्रा होगी। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा आईएएस, इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी व अन्य भी इस दौरे में शामिल किए जा रहे हैं।

    Foreign Tour – उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य 29 नंवबर से पांच दिसंबर तक नीदरलैंड के आइंड हावन व फ्रांस की राजधानी पेरिस का दौरा करेंगे। उनके साथ आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहेंगे। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक मैक्सिको सिटी, रिया द जनेरियो  (ब्राजील), व म्नयूस आयर्स (अर्जेंटीना) जाकर निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पशुधन मंत्री धर्मपाल 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक टोरेंटो, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, व लॉस एंजिल्स की यात्रा करेंगे।

    इसे भी पढ़ें – सौर ऊर्जा योजना के तहत यूपी में मिलती है फ्री बिजली, यह है आवेदन की प्रक्रिया

    वित्तमंत्री सुरेश खन्ना एक से 5 दिसंबर तक दुबई, आबुधाबी में रहेंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी व 7  दिसंबर से 20 दिसंबर तक म्यूनिख, ब्रसेल्स, स्टाकहोम, पोर्टलुइस व जोहान्सबर्ग की यात्रा करेंगे। उनके साथ लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी रहेंगे। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 18 से 23 नवंबर तक जापान व दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहेंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा 16 से 22 दिसंबर तक सिडनी, सिंगापुर व बैंकाक की यात्रा करेंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य 23 नवंबर को इजराइल के प्रमुख शहर तेलअवीव जाएंगे। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को श्रम मंत्री अनिल राजभर के साथ 15 से 20 दिसंबर तक पोर्टलुइस व जोहान्सबर्ग का दौरा करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.