फ्लिपकार्ट की सासा लेले सेल 2026 एक बार फिर स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बड़ा मौका लेकर आ रही है. 9 मई से शुरू होने वाली इस सेल में आईफोन, सैमसंग और गूगल जैसे बड़े ब्रांड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है. खास बात यह है कि कई फ्लैगशिप फोन लॉन्च कीमत से हजारों रुपये सस्ते मिलेंगे. कंपनी ने कुछ डील्स का (Flipkart Sasa Lele Sale) खुलासा पहले ही कर दिया है, जिससे साफ है कि इस बार सेल में प्रीमियम फोन खरीदने का शानदार मौका मिलेगा.

सेल कब शुरू होगी और किसे मिलेगा पहले मौका

फ्लिपकार्ट की सासा लेले सेल 9 मई 2026 की रात 12 बजे से शुरू होगी. हालांकि फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबर को 24 घंटे पहले यानी 8 मई से ही एक्सेस मिल जाएगा. कंपनी ने अभी तक सेल की आखिरी तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह कुछ दिनों तक चल सकती है. इसी दौरान अमेजन की ग्रेट समर सेल भी शुरू हो रही है, जिससे बाजार में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. ऐसे में ग्राहकों के पास अलग अलग प्लेटफॉर्म पर बेहतर डील चुनने का मौका रहेगा.

iPhone 17 से iPhone 17 Pro Max तक पर ऑफर

इस सेल में आईफोन यूजर्स के लिए खास ऑफर देखने को मिलेंगे. आईफोन 17 को 82,900 रुपये की लॉन्च कीमत से घटाकर करीब 71,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं आईफोन 16 की कीमत 79,999 रुपये से गिरकर 58,900 रुपये तक आ सकती है. इसके अलावा आईफोन 17 प्रो 1,09,900 रुपये में और प्रो मैक्स 1,24,900 रुपये में उपलब्ध होगा, जो अपने लॉन्च प्राइस से करीब 25,000 रुपये कम है. एक्सचेंज ऑफर के जरिए 5000 रुपये तक का अतिरिक्त (Flipkart Sasa Lele Sale) फायदा भी मिल सकता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कीमतें बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ लागू हो सकती हैं.

Share.
Exit mobile version