Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 2 SI सस्पेंड, SHO लाइन अटैच
    • कफ सिरप का खौफ खत्म: MP में जहरीली सिरप पीने वाले 200 बच्चे खतरे से बाहर, बड़ी राहत की खबर
    • रिटायर इंजीनियर का ‘खजाना’: भोपाल में छापे में मिला 33 लाख कैश, ढाई किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति
    • PWD इंजीनियर के घर मिला खजाना: रिटायर्ड अधिकारी के ठिकानों पर छापा, करोड़ों का कैश और संपत्ति जब्त
    • खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा, जानें कितनी बढ़ेगी रफ्तार
    • BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: छठ पूजा के बाद बिहारी वोटरों के लिए क्या है खास रणनीति?
    • गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट
    • 35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Fatehabad: होटल के सामने फायरिंग मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, गोली लगने से घायल युवक उपचाराधीन – Case Registered Against Accused In Firing Case In Front Of Hotel In Fatehabad

    Fatehabad: होटल के सामने फायरिंग मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, गोली लगने से घायल युवक उपचाराधीन – Case Registered Against Accused In Firing Case In Front Of Hotel In Fatehabad

    September 9, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Case registered against accused in firing case in front of hotel in Fatehabad

    एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
    – फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फतेहाबाद के सिरसा रोड पर शुक्रवार को होटल के सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना पुलिस ने बीघड़ निवासी प्रवीण कुमार की शिकायत पर धोलिया धायल, विक्रम ओला, विकास जाखड़ विक्की पर केस दर्ज किया है।

    यह था पूरा मामला

    गौरतलब है कि बीघड़ रोड पर वीरवार रात को फार्म हाउस में पुल पार्टी के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। शुक्रवार को इस मामले में राजीनामे के प्रयासों के लिए एक पक्ष के लोगों ने सिरसा रोड पर स्थित होटल में दूसरे पक्ष को बुलाया। मगर दूसरा पक्ष हथियारों से लैस होकर आ गया और उन्होंने वहां पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक के माथे से छुती हुई गोली गुजर गई और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    हमलावरों ने होटल के बाहर खड़ी दो कारों को तो भी तोड़फोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस बल व एसपी आस्था मोदी ने मौके का निरीक्षण किया था। मामले के मुताबिक प्रवीन कुमार व बैजलपुर निवासी विक्रम का दो साल पहले गांव बीघड़ में हिस्सेदारी में शराब का ठेका था। वीरवार रात को विक्रम व प्रवीन आदि अपने साथियों के साथ बीघड़ रोड पर अपने एक दोस्त के फार्म हाउस पर पुल पार्टी मना रहे थे। बताया गया है कि शराब अधिक पीने के कारण दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया और हाथापाई भी हुई। प्रवीन ने फिलहाल सिरसा रोड पर स्थित वॉक एंड ग्रिल होटल को अपने दो साथियों के साथ लीज पर लिया हुआ है।

    वीरवार रात को हुए झगड़े के बाद शुक्रवार को राजीनामे के लिए दोनों पक्षों को वॉक एंड ग्रिल होटल में बुलाया गया था। बताया गया है कि एक पक्ष के पांच-सात लोग प्रवीन के साथ होटल में ही बैठे थे और उनका पार्टनर रविंद्र स्नेक्स आदि लेकर होटल में जा ही रहा था कि इसी दौरान विक्रम व धौलिया चमारखेड़ा पक्ष के 25-30 लोग पांच-छह गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंच गए और होटल के बाहर ही खड़े होकर फायरिंग आरंभ कर दी। फायरिंग में एक गोली रविंद्र के माथे को छूते हुए निकल गई और वह लहूलुहान हो गया। वहीं हमलावरों ने बाहर खड़ी प्रवीन व एक अन्य की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। गोलियों के कारण होटल के मेन गेट पर लगा शीशे का दरवाजा भी बिखर गया।

    जांच अधिकारी के अनुसार

    वॉक एंड ग्रिल होटल के बाहर फायरिंग के मामले में शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। -जगदीश काजला, डीएसपी, फतेहाबाद।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा कैडर के IPS वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा बवाल

    डॉक्टर हत्याकांड का आरोपी ढेर!, 1 लाख के इनामी बदमाश का गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर

    हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Thar; पांच लोगों की मौत

    छात्रा से क्लास में पोछा लगवाने वाले प्रिंसिपल पर गिरेगी गाज! मानवाधिकार आयोग ने लिया एक्शन

    हरियाणा के 2465 शिक्षकों को नहीं मिली 3 महीने से सैलरी, त्योहारी सीजन में दिक्कत बढ़ी…

    हरियाणा की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अब बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.