- ‘सरकार को किसानों का ध्यान नहीं है, उद्योगपतियों का ध्यान है।’
मेरठ। सोमवार की शाम को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कंकरखेड़ा में भाकियू नेता एडवोकेट अनुराग चौधरी के आवास पर गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।
जहां उन्होंने भविष्य में आंदोलन की दिशा क्या होगी इस पर चर्चा की।इसी के साथ उन्होंने आंदोलन के लिए मेरठ की स्थिति मजबूत बनाये रखने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि ‘सरकार को किसानों का ध्यान नहीं है, उद्योगपतियों का ध्यान है।’
उन्होंने कहा कि ‘सरकार को वार्ता करनी चाहिए, वार्ता से हल निकलता है। सरकार अपनी सत्ता की हनक दिखा रही है, जो गलत है। किसानों के बिना सरकार नहीं चलती है।’
उन्होंने कहा ‘यह देश का किसान तपती धूप में मेहनत कर अनाज पैदा करता है, खेती करता है, यह सरकार किसानों के हित में नहीं सोच रही है, यह तो उद्योगपतियों के हित में सोच रही है।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘लड़ाई चाहे कितनी भी लंबी चले, किसान पीछे नहीं हटेंगे। किसानों ने तय कर लिया है कि जब दीपावली भी सड़क पर मना रहे हैं तो होली भी मना लेंगे।’
‘किसानों की लड़ाई को जारी रखेंगे और काले कानून के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद रहेगी। किसानों से सरकार बच रही है, उन पर दबाव बना रही है, दबाव से किसान डरने वाला नहीं है।’
इस दौरान मौके पर प्रदीप,जगत सिंह राठी, रामबोस, आकाश सिरोही हर्ष चाहल, उत्तम, वरुण डीके और अन्य लोग भी मौजूद